UP Nikay Chunav: CM योगी सहारनपुर से ही क्यों करते हैं चुनावी अभियानों की शुरुआत, जानिए इसकी वजहें

यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी यूं तो अंधविश्वासी नहीं हैं इसका दावा वो कई बार कर चुके हैं। नोएडा जाने के मिथक को तो उन्होंने तोड़ दिया लेकिन तीन चुनावों से वह सहारपुर से ही अपने प्रचार की शुरूआत क्यों कर रहे हैं?

योगी आदित्यनाथ

Chief Minister Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। इसको लेकर सभी पार्टियों ने पहले चरण के चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक रखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से शहरी स्थानीय निकायों के लिए भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत की है। योगी अपने चुनाव अभियानों की शुरूआत, चाहे वह लोकसभा हो या विधानसभा सहारनपुर से ही शुरू क्यों करते हैं। उन्होंने सहारनपुर से 2019 लोकसभा और 2022 विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। बाद में बीजेपी को शानदार सफलता मिली। क्या उन्हें विश्वास है कि इस क्षेत्र से अभियान शुरू करने पर वे फिर से सफल होंगे?

2022 चुनाव में योगी ने यहीं से किया था चुनावी आगाज

मुख्यमंत्री के एक करीबी नेता बताया कि योगी आदित्यनाथ अंधविश्वासी नहीं हैं, लेकिन मां शाकुंभरी देवी में उनकी बहुत आस्था है। इस वजह से वह चुनावी अभियानों की शुरूआत सहारनपुर से ही करते हैं। अगर वह अंधविश्वासी होते तो नोएडा की धरती पर पैर नहीं रखते क्योंकि कुछ पूर्व मुख्यमंत्रियों का मानना था कि अगर वे नोएडा गए तो दोबारा सीएम नहीं बन पाएंगे। योगी मां शाकुंभरी देवी के भक्त हैं और कोई भी महत्वपूर्ण कार्य उनके आशीर्वाद से शुरू करना पसंद करते हैं।

2019 लोकसभा चुनाव में की थी सहारनपुर से शुरूआत

दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सीएम योगी ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत सहारनपुर से की थी। उन्होंने खुद एक ट्वीट में कहा था कि वह सहारनपुर से 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू करेंगे। योगी ने कहा था,

मैं मां शाकुंभरी के आशीर्वाद से प्रदेश को वंशवाद की राजनीति से मुक्त करने की चुनौती शुरू करूंगा। लकड़ी की नक्काशी के लिए प्रसिद्ध इस जिले से मैं भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करूंगा। मुझे विश्वास है कि यहां के लोग हमारी जीत सुनिश्चित करेंगे।

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी मौका

शहरी स्थानीय निकाय चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में यह आखिरी चुनाव है। पिछले निकाय चुनावों में भाजपा ने मेयर की 16 में से 14 सीटों पर जीत हासिल की थी और इस बार सूची में शाहजहांपुर का नाम जुड़ गया है। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने सीएम योगी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को सभी 17 नगर निगमों के साथ-साथ नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में बड़ी जीत का जिम्मा सौंपा है। 17 नगर निगमों, 199 नगर परिषदों और 517 नगर पंचायतों के चुनाव होने हैं।

योगी के लिए क्यों खास है सहारनपुर?

पहला सबसे बड़ा कारण जिले में 41.96 फीसदी मुस्लिम आबादी है। दूसरा बड़ा कारण यह है कि यहां दारुल उलूम देवबंद है। इसको एशिया में इस्लामी शिक्षा के प्रमुख केंद्रों में से एक होने का दर्जा प्राप्त है। दारुल उलूम देवबंद में पढ़ने वाले लाखों छात्र देश और यहां तक कि विदेशों में भी फैले हुए हैं। यही वजह है कि दारुल उलूम में राजनीति से दूरी बनाए रखने के बावजूद वहां नेताओं का आना-जाना लगा रहता है। तीसरा कारण मां शाकुंभरी देवी के सिद्धपीठ का होना है। योगी हमेशा इस सिद्धपीठ से ही अपने चुनावी अभियान की शुरूआत करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+