यूपी निकाय चुनाव: सपा ने जारी की महापौर प्रत्याशियों की लिस्ट
यूपी निकाय चुनाव: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए सपा ने 8 शहरों के महापौर प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं।

UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में तमाम राजनीतिक दल इसको लेकर सक्रिय हो गए हैं। टिकटों के बंटवारे को लेकर और उम्मीदवारों के बीच रस्साकस्सी तेज हो गई है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने नगर निगमों के महापौर पद की लिस्ट को जारी कर दिया है।
समाजवादी पार्टी की ओर से आगामी निकाय चुनाव के लिए नगर निगमों के महापौर पद के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट को जारी किया गया है। इस लिस्ट में 8 शहरों के नगर निगम महापौर के उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। इस लिस्ट को प्रदेश सपा अध्यक्ष और विधान परिषद के सदस्य नरेश उत्तम ने जारी किया है। नरेश उत्तम की ओर से जो उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है उसमे कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार नगर निगमों के महापौर पद के प्रत्याशी घोषित किए जाते हैं।
सपा महौपर प्रत्याशियों के नाम
लखनऊ- बन्दना मिश्रा
गोरखपुर- काजल निषाद
इलाहाबाद- अजय श्रीवास्तव
झांसी- रघुवीर चौधरी
मेरठ- सीमा प्रधान
शाहजहांपुर- अर्चना वर्मा
फिरोजाबाद- मशरूर फातिमा
अयोध्या- आशीष पांडे
बता दें कि यूपी में कुल 17 मेयर हो सकते हैं, जिसमे से 8 उम्मीदवारों की लिस्ट सपा ने जारी कर दी है। माना जा रहा था कि मेरठ से रालोद उम्मीदवार को टिकट मिल सकता है लेकिन अब सपा ने यहां से अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने गोरखपुर से भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद को टिकट दिया है।
गौर करने वाली बात है कि बुधवार को कांग्रेस ने भी अपने दो मेयर पद के प्रत्याशियों का ऐलान किया है। पार्टी ने वाराणसी और कानपुर के मेयर पद के प्रत्याशियों का ऐलान किया है। वाराणसी से कांग्रेस ने अनिल श्रीवास्तव और कानपुर से आशनी अवस्थी को उम्मीदवार बनाया है।
वहीं बसपा की बात करें तो बसपा अपने उम्मीदवारों के नाम चरणबद्ध तरीके से घोषित करेगरी। पहले चरण में नामों की घोषणा 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंत के मौके पर की जाएगी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने निकाय चुनाव को पूरी ताहत के साथ लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पार्षद पद के उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications