UP Nikay Chunav Results 2023: अयोध्या में दूसरी बार मेयर सीट पर BJP का कब्जा, गिरीशपति त्रिपाठी जीते

यूपी निकाय चुनाव में इस बार सपा और कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया है। वहीं अयोध्या में मेयर की सीट पर दूसरी बार भाजापा ने जीत हासिल की है।

UP Nikay Chunav Results Girishpati Tripathi wins

UP Nikay Chunav Results 2023: भाजपा के यूपी नगर निकाय चुनावों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्तर प्रदेश कुल 17 महापौर सीटों में से 16 पर भाजपा का कब्जा हो रहा है। वहीं बसपा को एक सीट हासिल हुई है। जबकि सपा और कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया है।

यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है। भाजपा ने एक और महापौर की सीट पर कब्जा कर लिया। अयोध्या सीट से भाजपा मेयर प्रत्याशी (Ayodhya Mayor Candidate) महंत गिरीशपति त्रिपाठी (Girishpati Tripathi) जीत गए हैं। मतगणना के शुरुआती रुझानों में ही भाजपा को बढ़ हासिल हो गई थी, जो अंत तक कायम रही।

काउंटिंग के दौरान हर राउंड में भाजपा के मतों का अंतर बढ़ता गया। यहां सपा दूसरे नंबर पर रही। महंत गिरीशपति त्रिपाठी को कुल 77456 मत प्राप्त हुए। जबकि दूसरे नंबर पर रहे सपा मेयर प्रत्याशी आशीष पांडे दीपू को 41831 वोट मिले। बीजेपी मेयर प्रत्याशी कुल 41831 मतों से विजयी हुए।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav Result 2023 Live: यूपी नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे खराब

यूपी नगर निकाय चुनाव में अब तक दो नगर निगमों के चुनाव परिणाम सामने आए हैं। बीजेपी इस बार निकाय चुनाव में अन्य पार्टियों को क्लीन स्वीप करती दिख रही है। झांसी और अयोध्या की सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं प्रदेश में 15 अन्य नगर निगम के मेयर सीट पर बीजेपी ने बढ़त बनाई है। अयोध्या में महापौर के पद के चुनाव में महंत गिरीशपति त्रिपाठी और झांसी में बिहारी लाल आर्य ने जीत हासिल की है।

Recommended Video

    UP Nikay Chunav Result 2023 : Brajesh Pathak ने BJP की जीत का श्रेय इन्हें दिया | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav Result: कर्नाटक में भाजपा के लिए बुरी खबर के बीच, यूपी में योगी आदित्यनाथ की लहर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+