UP Nikay Chunav Result 2023: देखिए जीते हुए यूपी के 17 मेयर उम्मीदवारों की पूरी सूची
UP Nikay Chunav Result: उत्तर प्रदेश नगरपालिका चुनाव 4 मई, 11 मई को दो चरणों में 760 नगर पालिकाओं के सदस्यों का चुनाव करने के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायत शामिल हैं।

UP Municipal Election Results 2023: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों वोटों की गिनती शनिवार 13 मई को हुई। 17 नगर निगम के लिए हुए चुनावों में बीजेपी 17 सीटों पर जीत गई है। समाजवादी पार्टी का यूपी में सूपड़ा साफ हो गया है। हर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मेयर बने हैं।
यूपी नगर निकाय चुनाव 2023 के लिए मतदान दो चरणों में 4 मई और 11 मई को हुआ था। पहले चरण का मतदान 4 मई को 37 जिलों में और दूसरे चरण में 38 जिलों में 11 मई को हुआ था।
इन दो चरणों में 760 नगर पालिकाओं के सदस्यों का चुनाव करने के लिए चुनाव हुआ था। जिसमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायत शामिल हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक 14,522 पदों के लिए 83,378 उम्मीदवार मैदान में हैं। दोनों चरणों में करीब 53 फीसदी मतदान हुआ था।
देखिए जीते हुए मेयर उम्मीदवारों की पूरी सूची
1. गाजियाबाद नगर निगम, BJP की जीत
- भाजपा की सुनीता दयाल गाजियाबाद मेयर सीट पर जीत दर्ज की है। सुनीता दयाल 90 हजार वोट से जीती।
-सपा की पूनम यादव दूसरे और तीसरे पर बसपा की निसार खान रहीं।
2. मेरठ नगर निगम, BJP जीती
-हरिकांत अहलूवालिया (भाजपा) जीत गए हैं।
-सीमा प्रधान (सपा) दूसरे और AIMIM के मो.अनस तीसरे स्थान पर है।
3. सहारनपुर नगर निगम, BJP जीती
-सहारनपुर नगर निगम में महापौर पद पर डॉ. अजय कुमार जीते हैं। अजय सिंह लगभग 8850 मतों से जीते हैं।
-नूर हसन मलिक (सपा) दूसरे और खतीजा मसूद (बसपा) तीसरे स्थान पर रहें।
4. मुरादाबाद नगर निगम, BJP जीती
-भाजपा के विनोद अग्रवाल 3589 वोटों से जीत गए है।
-सपा के हाजी रईसुद्दीन दूसरे नंबर पर हैं। वहीं बसपा के मोहम्मद यामीन को काफी कम वोट मिले हैं।
5. बरेली नगर निगम, BJP जीती
-भाजपा के उमेश गौतम 40,000 से अधिक वोटों से जीते हैं।
- सपा समर्थित निर्दलीय डॉ. आईएस तोमर दूसरे नंबर पर रहें। वहीं बसपा के युसूफ जरीवाला का कम वोट मिले हैं।
6. शाहजहांपुर नगर निगम, BJP जीती
- भाजपा की अर्चना वर्मा 30,256 वोटों से जीत गई हैं। अर्चना यहां की पहली मेयर होंगी। उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी निकहत इकबाल को हराया है।
-कांग्रेस की निकहत इकबाल दूसरे नंबर पर हैं। माला राठौर (सपा) तीसरे नंबर रही हैं।
7. अलीगढ़ नगर निगम, BJP जीती
- भाजपा के प्रशांत सिंघल 54,879 वोट से जीत गए हैं।
- सपा के जमीर उल्लाह दूसरे और बसपा के सलमान शाहिद तीसरे नंबर पर हैं।
8. मथुरा नगर निगम, BJP जीती
- भाजपा के विनोद अग्रवाल 1 लाख 10 हजार 529 वोटों से जीते हैं।
- सपा के तुलसीराम शर्मा दूसरे और बसपा के राजा मोहतासिम अहमद तीसरे नंबर पर हैं।
9. आगरा नगर निगम, BJP जीती
- भाजपा की हेमलता दिवाकर कुशवाहा जीत गई है। हेमलता दिवाकर कुशवाह लगभग 50 हजार वोट से जीती हैं।
- बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी लता वाल्मीकि दूसरे नंबर पर हैं।
-समाजवादी पार्टी (सपा) की जूही प्रकाश तीसरे नंबर पर हैं।
10. फिरोजाबाद नगर निगम, BJP जीती
-भाजपा की कामिनी राठौर जीत गई हैं। उन्होंने 25 हजार 134 वोट से जीत हासिल की।
-इस सीट पर सपा की मशरूफ फातिमा और बसपा की रुखसाना बेगम ने कड़ी टक्कर दी।
11. कानपुर नगर निगम, BJP जीती
-भाजपा की प्रमिला पांडेय जीत गई है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वदी सपा की वंदना बाजपेयी को हराया।
-वंदना वाजपेयी (सपा) दूसरे नंबर हैं।
- अर्चना निषाद (बसपा) काफी पिछड़ गई हैं।
12. झांसी नगर निगम, BJP जीती
- भाजपा के बिहारी लाल आर्य 83548 वोटों से जीते।
-सतीश जतारिया (सपा) के को 21029 वोट मिले।
-भगवान दास फुले (बसपा) को 21570 वोट मिले।
13. प्रयागराज नगर निगम, BJP जीती
-भाजपा के उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने भारी मतों से जीत दर्ज की है।
- समाजवादी पार्टी के अजय कुमार श्रीवास्तव दूसरे नंबर पर रहें।
14. लखनऊ नगर निगम, BJP जीती
- भाजपा के सुषमा खरकवाल जीत गई हैं। 20 राउंड की काउंटिंग के बाद उन्हें 2,08,731 वोट मिले थे।
-सपा की वंदना मिश्रा को 1,19,434 वोट मिले हैं। (20 राउंड की काउंटिंग के बाद)
-कांग्रेस की संगीता जायसवाल को 49,063, बसपा की शाहीन बानो को 30,977 और आप की अंजू भट्ट को 10,777 वोट मिले हैं।
15. अयोध्या नगर निगम, BJP जीती
-भाजपा के महंत गिरीशपति त्रिपाठी चुनाव जीत गए हैं। गिरीशपति ने 34 हजार वोटों से जीत हासिल की है।
-वहींं दूसरे नंबर पर सपा के आशीष पांडेय रहें। तीसरे पर बसपा के राम मूर्ति यादव रहें।
16. गोरखपुर नगर निगम, BJP जीती
- भाजपा के डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव जीते।
- सपा के काजल निषाद को 34 हजार वोटों से भाजपा के डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने हराया है।
17. वाराणसी नगर निगम, BJP जीती
- भाजपा के अशोक तिवारी 53 हजार वोटों से आगे हैं। उन्हें 115636 वोट मिले हैं।
-ओम प्रकाश सिंह (सपा) को दसवें राउंड के बाद 62246 वोट मिले।
-सुभाष चंद्र मांझी (बसपा) को 12039 वोट मिले हैं।
इन 17 नगर निगम सीटों पर कड़ा मुकबला इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच था। हालांकि मैदान में बसपा भी थी।
भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनके सहयोगी केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था। वहीं सपा की ओर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया है।












Click it and Unblock the Notifications