UP Nikay Chunav: प्रयागराज से मंत्री नंदी की पत्नी अभिलाषा को बीजेपी ने नहीं दिया टिकट, जानिए किस पर लगा दांव
UP Nikay Chunav में कई चौंकाने वाले उम्मीदवार किस्मत आजमाएंगे। इसी कड़ी में प्रयागराज से मंत्री नंद गोपाल नंदी की पत्नी अभिलाषा को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है। जानिए इस प्रमुख सीट से सत्तारूढ़ भाजपा ने किस पर दांव लगाया

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 कई मायनों में अहम है। 2022 में होने वाला चुनाव इस साल संपन्न कराया जाएगा। बीजेपी को समाजवादी पार्टी से कड़ी चुनौती मिलेगी, ऐसा सियासी पंडितों का मानना है।
बसपा और निर्दलीय उम्मीदवार भी बड़ी संख्या में चुने जाते हैं। ऐसे में उम्मीदवारों का सेलेक्शन भी बेहद दिलचस्प होता है। इसी कड़ी में प्रयागराज से मंत्री की पत्नी को टिकट नहीं दिया गया है।
क्यों कट गया मंत्री की पत्नी का टिकट
रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी की पत्नी के नाम का कनेक्शन अतीक अहमद से जुड़ने की मीडिया रिपोर्ट्स के बीच अभिलाषा नंदी का पत्ता साफ हो गया। बीजेपी ने प्रयागराज से उमेश चंद्र केसरवानी को उम्मीदवार बनाया है।
Recommended Video
10 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा
रविवार को यूपी में सत्तारूढ़ भाजपा ने महापौर पद के लिए 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। यूपी भाजपा प्रमुख भूपेंद्र चौधरी ने जो लिस्ट जारी की है, इसमें सुषमा खड़कवासला को लखनऊ से उतारा गया है। सुषमा बीजेपी की नेशनल टीम में हैं।
वोटिंग कितने चरणों में, नतीजों की घोषणा कब?
गौरतलब है कि यूपी में नगर निकाय चुनाव 2023 के लिए दो चरणों में मतदान कराए जाने हैं। चार मई को फर्स्ट फेज की वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। नतीजों की घोषणा 13 मई को होगी।












Click it and Unblock the Notifications