UP Nikay Chunav: दिल्ली के विकास मॉडल पर यूपी में वोट मांगेगी AAP, जानिए क्या रहेंगे मुद्दे

यूपी में हो रहे निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल पर चुनाव लड़ेगी। यूपी में वह महिला सुरक्षा के अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और सड़क के मुद्दे पर फोकस करेगी।

केजरीवाल

UP News: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली के विकास मॉडल पर यूपी का निकाय चुनाव लड़ रही है। उसमें भी पार्टी का फोकस खासतौर से महिला मतदाताओं तक पहुंचने की है। पार्टी के नेताओं की माने तो महिला मतदाताओं तक पहुंचने की कवायद के तहत आम आदमी पार्टी (आप) स्थानीय निकाय चुनावों महिला सुरक्षा के मुद्दे के साथ ही दिल्ली माडल को भी प्रमुखता से उठाएगी। इसको लेकर उम्मीदवारों को निर्देश जारी किए गए हैं।

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर पार्टी का फोकस

आप के नेताओं के मुताबिक अभियान की रणनीति के तहत उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्रों में कम से कम 50 डार्क स्पॉट की पहचान करें, जिसके बाद पार्टी महिलाओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करेगी। उम्मीदवारों को उन स्थानों की सूची बनाने के लिए भी कहा गया है जहां अतिक्रमण हुआ है और जो छेड़खानी या असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। पार्टी महिला सुरक्षा पर ध्यान देने के साथ सिटी बस सेवा शुरू करने की भी बात कर रही है।

महिला सुरक्षा को लेकर उम्मीदवारों को निर्देश

पार्टी के प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने कहा कि डार्क स्पॉट महिलाओं और सुरक्षा के लिए आम तौर पर एक बड़ी समस्या रहे हैं लेकिन यह कोई ऐसा मुद्दा नहीं है जिसे निगमों ने छुआ हो। प्रत्येक उम्मीदवार को निर्देश दिया गया है कि वह अपने क्षेत्र में ऐसे कम से कम 50 स्थानों की भौगोलिक स्थानों या सटीक पते के साथ पहचान करें। इसी तरह की सूची उन स्थलों की भी बनानी होगी जहां कचरे का निस्तारण किया जा रहा है।

दिल्ली के विकास मॉडल पर चुनाव लड़ने की कवायद

वहीं दूसरी ओर पार्टी दिल्ली के विकास मॉडल पर चुनाव लड़ेगी। आप का दावा है कि अगर वह सत्ता में आती है तो वह हाउस टैक्स में 50 फीसदी की कटौती करेगी और वाटर टैक्स और हाउस टैक्स का बकाया माफ कर देगी। वहीं, आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में इसी तरह के मॉडल का पालन किया था और सरकार के लिए पैसा बचाने में सफल रहे थे। पार्टी ने पहले चरण के चुनाव के लिए चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए बुधवार को अपने उम्मीदवारों के साथ बैठक की।

बिजली,पानी, सड़क और स्वास्थ्य भी बनेंगे मुद्दा

उन्होंने कहा कि जब AAP ने दिल्ली में और बाद में पंजाब में इसी तरह की सब्सिडी की घोषणा की तो लोगों ने उनका मजाक उड़ाया और सवाल किया कि वे सब कैसे करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पानी और बिजली मुफ्त कर दी। आम आदमी पार्टी ने इन चुनावों के लिए जो प्रमुख वादे किए हैं उनमें मोहल्ला क्लिनिक मॉडल भी शामिल है। अगर आप उम्मीदवार लखनऊ मेयर चुनाव जीतते हैं तो शहर के सभी 117 वार्डों में मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+