UP Nikay Chunav से पहले क्या टूट सकता है SP-RLD गठबंधन?, कुछ सीटों पर फंसा पेंच

राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के बीच यूपी निकाय चुनाव को लेकर कुछ सीटों पर पेंच फंसा गया है। जिसके बाद ऐसी चर्चा शुरू हो गई थी सपा-रालोद के रिश्तों में दरारें आ सकती है।

Akhilesh Yadav and Jayant Chaudhary

UP Nikay Chunav 2023: समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच लोकसभा और यूपी विधानसभा चुनाव के बीच गठबंधन हुआ था, जो यूपी नगर निकाय चुनाव तक कायम था। लेकिन, अब यूपी नगर निकाय चुनाव के नजदीक आते-आते ऐसा लग रहा है कि यह गठबंधन खत्म हो सकता है।

दरअसल, यूपी निकाय चुनाव लड़ रहे सपा और रालोद की कुछ सीटों पर आपस में सहमति नहीं बन पा रही है। सीटों पर सहमति नहीं बन पाने के कारण समाजवादी पार्टी (SP) और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा कर सकते है।

हैरत की बात यह है कि इन सीटों पर दोनों दलों में से कोई भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में इन दोनों की लड़ाई का फायदा दूसरी पार्टियों को मिलता हुआ साफ नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेरठ नगर निगम सीट से सपा ने मेयर पद के लिए विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान के नाम का एलान कर दिया है।

तो वहीं, मेरठ नगर निगम सीट से रालोद ने भी अपना उम्मीदवार उतारने का एलान कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताहिक, रालोद के प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा के मुताबिक, बैठक में निर्णय लिया गया है कि मेरठ में भी रालोद उम्मीदवार उतारेगा।

कहा कि सपा ने कई सीटों अपने उम्मीदवार गलत ढंग से उतारे हैं। मंगलवार सुबह तक ऐसी चर्चा थी रालोद मेरठ के अलावा बिजनौर, बागपत और शामली में भी नगर पालिका परिषद समेत अध्यक्ष पदों पर सपा और रालोद ने अपने-अपने प्रत्याशी उतार मैदान में उतार दिए है।

जिसके बाद समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के बीच दरार दिख रही थी। लेकिन, समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया कि बड़ौत और बागपक में सपा स्थानीय नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु चुनाव नहीं लड़ेगी।

समाजवादी पार्टी ने कहा कि बड़ौत और बागपत सीट पर सपा रालोद का समर्थन करेगी। यानी अब बागपत और बड़ौत की सीट पर आरएलडी का उम्मीदवार होगा। हालांकि, इससे पहले जयंत चौधरी के नाराज होने की अटकलें सामने आई थी।

Recommended Video

    बिजनौर: सपा की रुखसाना परवीन ने थामा रालोद का हाथ

    जिसके बाद ऐसा दावा किया जा रहा था कि सपा-रालोद गठबंधन में दरार पड़ सकती है। हालांकि, इन दावों का खंडन करते हुए मेरठ RLD के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार सांगवान का बयान सामने आया है। सांगवन ने कहा कि सपा-आरएलडी गठबंधन में कोई दरार नहीं है।

    उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर समयाभाव के चलते गलतफहमी हुई है। कहा कि आज फिर से एक बैठक होगी, जिसके बाद सूची फिर से जारी होगी। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता बड़े मन के है, निभाकर चलेंगे। हमारा गठबंधन लंबे समय तक भाजपा से लड़ेगा। कहा कि हमारा उद्देश्य बड़ा, छोटी चीजों का निस्तारण कर लेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+