UP nikay chunav 2023: गाजियाबाद से नीलम गर्ग तो अलीगढ़ से जमीर उल्ला, ये हैं सपा के मेयर उम्मीदवार
यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने मथुरा, बरेली, गाजियाबाद, आगरा, वाराणसी और अलीगढ़ में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। सपा ने वाराणसी नगर निगम के महापौर सीट से ओपी सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है।

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद से सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने शनिवार को छह नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया हैं।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मथुरा, बरेली, गाजियाबाद, आगरा, वाराणसी और अलीगढ़ में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। सपा ने वाराणसी नगर निगम के महापौर सीट से ओपी सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है।
समाजवादी पार्टी के नेता और एमएलसी नरेश उत्तम पटेल ने शनिवार 15 अप्रैल को जानकारी देते हुए बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार नगर निगमों के महापौर पद के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।
उन्होंने बताया कि बरेली नगर निगम के महापौर सीट से संजीव सक्सेना को टिकट दिया है। तो वहीं, मथुरा सीट से तुलसी राम शर्मा को, वाराणसी सीट ओपी सिंह को, आगरा नगर निगम से महापौर पद के लिए ललिता जाटव को टिकट दिया है।
Recommended Video

अलीग नगर निगम महापौर के लिए पूर्व विधायक जमीर उल्ला खां और गाजियाबाद नगर निगम महापौर के लिए नीलम गर्ग को टिकट दिया है। आपको बता दें कि यूपी निकाय चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग की जाएगी।
इसके साथ ही 13 मई को इस निकाय चुनाव के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। यूपी निकाय चुनाव के लिए पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी के नाम शामिल हैं।
वहीं दूसरे चरण में 9 मंडल में वोटिंग होनी है। जिसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications