Up Nikay Chunav 2023: जानिए भदोही, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र के नए समीकरण, कोई मायूस तो कई तैयारी में
यूपी में जारी की गई निकाय चुनाव की आरक्षण सूची से पहले कई नेता अपने कुर्ते को प्रेस कराकर अलमारी में रख चुके थे। लेकिन आरक्षण बदलने के बाद मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही का सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गया है।

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण जारी कर दिया गया। इस आरक्षण में जहां पिछड़ा वर्ग की साझेदारी बढ़ी है तो कई सीटों पर सियासी समीकरण बदल गए हैं। पहली सूची में भावी उम्मीदवार बने प्रत्याशी अपने कुर्ते को प्रेस कराकर अलमारी में रख चुके थे। लेकिन आरक्षण बदलने के बाद मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही का सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गया है। जानिए भदोही, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र के नए समीकरणों में किसके अरमानों पर पानी फिरा है और किसकी हुई है बल्ले-बल्ले।

भदोही की बदली सियासत, जानिए नया आरक्षण
आरक्षण सूची बदलने के बाद भदोही की सियासत भी बदली नजर आएगी। नगर पालिका भदोही की सीट पिछड़ा वर्ग महिला व नगर पालिका गोपीगंज सामान्य वर्ग, नगर पंचायत नई बाजार अनुसूचित जाति महिला, नगर पंचायत सुरियावां सामान्य वर्ग, नगर पंचायत खमरिया पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत ज्ञानपुर, सामान्य व नगर पंचायत घोसिया बाजार पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है। इस जिले की सबसे हॉट सीट गोपीगंज नगर पालिका की है। यहां पर प्रह्लाद दास अंगद की तरह वर्षों से पैर जमाये हुए है। इस बार यहां की लड़ाई दिलचस्प रहेगी।

मिर्ज़ापुर जिले की नई आरक्षण सूची और हॉटसीट
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर सामान्य, नगर पालिका परिषद चुनार पिछड़ा वर्ग, नगर पालिका परिषद अहरौरा सामान्य व नगर पंचायत कछवां पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। मिर्जापुर जिले की सबसे हॉट सीट दो है। इनमें से पहला नगर पालिका मिर्जापुर है तो दूसरा नगर पालिका अहरौरा की। मिर्जापुर में मनोज जायसवाल बीजेपी से कमल खिलाए हुए है। इस बार इनकी साख पर दांव है। अहरौरा नगर पालिका सीट से वर्तमान चेयरमैन व खनन व्यवसायी गुलाब मौर्य है। गुलाब के रसूख के सामने इस बार किसी की दाल गलेगी या नही इसपर सबकी निगाहें है।

Recommended Video

सोनभद्र की नई आरक्षण सूची से जानिये किसकी राह होगी आसान
सोनभद्र जिले की राबर्ट्सगंज नगर पालिका की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसके साथ ही नगर पंचायत ओबरा अनुसचित जाति महिला, नगर पंचायत चुर्क घूर्मा पिछड़ा वर्ग महिला, नगर पंचायत अनपरा सोनभद्र पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत दुद्धी पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत डाला बाजार सोनभद्र अनुसूचित जनजाति महिला, नगर पंचायत घोरावल अनारक्षित, नगर पंचायत रेनुकूट अनारक्षित, नगर पंचायत पिपरी अनारक्षित व नगर पंचायत चोपन अनारक्षित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications