यूपी में योगी लहर, सपा के 48.22 फीसदी उम्मीदवारों की जमानत जब्त, जानिए कांग्रेस, बसपा, आप का हाल
यूपी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की लहर में तमाम विपक्ष दल के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। सपा, बसपा और कांग्रेस के तकरीबन 50 फीसदी से अधिक उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा सके।

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी मेयर चुनाव में जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता साफ तौर पर इस चुनाव में देखने को मिली। यही वजह है कि विपक्षी दलों का इस चुनाव में काफी बुरा हाल देखने को मिला है।
यूपी में भगवा लहर के चलते सपा, बसपा और कांग्रेस के सैकड़ों प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कुल 10814 उम्मीदवार उतारे थे, जिसमे से 3873 को जीत मिली जबकि 34.27 फीसदी यानि 3872 उम्मीदवारों को जीत मिली है।
सपा के 2544 उम्मीदवारों की जमानत जब्त
सपा की बात करें तो पार्टी के तकरीबन आधे उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। पार्टी के 48.62 फीसदी यानि 2544 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव में कुल 5232 उम्मीदवार उतारे थे।
बसपा के 2431 की जमानत जब्त
जिसमे से 1215 को जीत मिली है जबकि 2544 की जमानत जब्त हो गई। वहीं बसपा ने कुल 3785 उम्मीदवार उतारे थे और उसके 544 उम्मीदवार जीते, जबकि 2431 उम्मीदवारों यानि 64.22 फीसदी की जमानत जब्त हो गई।
कांग्रेस के 78.32 फीसदी उम्मीदवारों की जमानत जब्त
कांग्रेस पार्टी की बात करें तो पार्टी ने कुल 2994 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, जिसमे से सिर्फ 263 को जीत मिल सकी। जबकि 2345 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। यानि कांग्रेस पार्टी के 78.32 फीसदी उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा सके।
आप का हाल
आम आदमी पार्टी की बात करें तो पार्टी ने कुल 2445 उम्मीदवार उतारे थे, सजिसमे से 108 को जीत मिली, जबकि 2155 की जमानत जब्त हो गई। यानि 88.13 फीसदी उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा सके।
रालोद और एएमआईएम का हाल
रालोद की बात करें तो उसने 523 उम्मीदवार उतारे थे, सजिसमे से 102 को जीत मिली, जबकि 292 यानि 55.83 फीसदी की जमानत जब्त होगई। वहीं एएमआईएम ने 712 उम्मीदवार उतारे थे, जिसमे से 80 को जीत मिली जबकि 527 यानि 74.01 फीसदी की जमानत जब्त हो गई।












Click it and Unblock the Notifications