UP News: धान की ख़रीद को लेकर 1 अक्टूबर से अभियान शुरू करेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक अक्टूबर से किसानों से धान की खरीद करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार ने अब अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

UP Government Procurement of Paddy: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप अब सरकार ने चालू सत्र में धान की खरीद की तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि चालू विपणन सत्र के लिए किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की सरकारी खरीद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक अक्टूबर से और पूरे राज्य में नवंबर से शुरू होगी।

योगी आदित्यनाथ

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि सरकार ने इस साल किसानों से 70 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का न्यूनतम लक्ष्य तय किया है। धान की खरीद सरकारी क्रय केंद्रों के माध्यम से 2,183 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी।

यूपी सरकार के मंत्री ने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य में दलहन और तिलहन का रकबा बढ़ा है, शाही ने कहा कि सरकार खरीफ फसलों में चना, मटर और मसूर की खेती को बढ़ावा देगी।

मंत्री ने कहा कि सरकार ने पीएम-कुसुम के तहत अब तक 22,514 सौर पंप स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा, "राज्य सरकार ने इस साल किसानों को 30,000 अन्य सौर पंप वितरित करने के लिए 46.20 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया है।"

शाही ने आगे कहा कि राज्य में बाजरा की खेती और खपत को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 1170 क्विंटल बीजों के साथ 43,975 मिनी किट वितरित किए गए।

राज्य में भारी बारिश के कारण फसलों और अन्य नुकसान पर एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रभावित लोगों को शीघ्र वित्तीय सहायता के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा, ''फसल के नुकसान का आकलन किया जाएगा और किसानों को उसके अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+