Bundelkhand Industrial Development Authority: बुंदेलखंड में औद्योगीकरण को बढ़ावा देगी योगी सरकार, जानिए कैसे
उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले के बाद अब बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण Bundelkhand Industrial Development Authority को पांच हजार करोड़ रुपये मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट में कई अहम फैसले लिए गए थे। इसमें बुंदेलखंड को लेकर भी एक अहम फैसला लिया गया था जिसके तहत अब इस क्षेत्र में जमीन खरीदने का रास्ता साफ हो गया है।

बुन्देलखण्ड क्षेत्र के औद्योगीकरण में तेजी लाने के लिए बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Bundelkhand Industrial Development Authority) की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। राज्य के सबसे पिछड़े माने जाने वाले इस क्षेत्र में जमीन खरीदने के लिए 5,000 करोड़ रुपये का फंड रखा गया था।
इस साल फरवरी में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 75 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल कर बुंदेलखंड क्षेत्र निवेशकों के लिए पसंदीदा स्थलों में से एक बनकर उभरा था।
यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल 'नंदी' ने कहा कि,
सरकार ने अनुपूरक बजट-2023 में 8,000 करोड़ निर्धारित किए थे जिसका उपयोग बीआईडीए और ऐसे अन्य निकायों द्वारा जमीन खरीदने के लिए किया जाएगा। इस राशि में से बीआईडीए को 5,000 करोड़ मिलेंगे जबकि अन्य निकायों को 3,000 करोड़ मिलेंगे। डिफेंस कॉरिडोर, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और बीआईडीए क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देंगे।
इस वर्ष फरवरी में आयोजित वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन में 3.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल कर बुन्देलखण्ड क्षेत्र निवेशकों के लिए पसंदीदा स्थलों में से एक बनकर उभरा था।
बुन्देलखण्ड क्षेत्र में झांसी, बांदा, ललितपुर, हमीरपुर, जालौन, महोबा और चित्रकूट जिले शामिल हैं। क्षेत्र के चार जिले निवेश के मामले में शीर्ष 20 जिलों में शामिल थे।
झांसी 6वें, चित्रकूट 11वें, जालौन 14वें और ललितपुर 20वें स्थान पर रहा। झाँसी को 1,35,865 करोड़ के 216 प्रस्ताव मिले। राज्य सरकार के अनुसार, बुन्देलखण्ड क्षेत्र में निवेश से 3,33,992 युवाओं के लिए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications