UP News: योगी सरकार लगाएगी भारी-भरकम बिजली के बिल पर लगाम, जानिए पूरी योजना
UP News: उत्तर प्रदेश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार प्रदेश में सौर ऊर्जा और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में सौर ऊर्जा के प्रसार को बढ़ाने और आम लोगों में इसके प्रति जागरूकता लाने के लिए भी विभिन्न प्रयास किया जा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के विभिन्न जिलों में सौर ऊर्जा चलित सोलर मास्टर लाइटिंग सिस्टम से लैस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि सीएम योगी की मंशा के अनुसार उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई थी। इस कार्य योजना को क्रियान्वित करते हुए उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा अभिकरण ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 2500 सोलर मार्च लाइटिंग से लैस करने के लिए ई-निविदा के माध्यम से एजेंसी निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस प्रक्रिया के पूरा होने पर कार्य प्राप्त करने वाली एजेंसी को चार माह के भीतर 29.78 करोड़ रुपए की लागत से इन लाइट्स की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमिश्निंग प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इस कार्य को अतिरिक्त लैंड बैंक मैनेजमेंट पोर्टल और विभिन्न स्कीमों को बढ़ावा देने के लिए आईवीआर तथा डैशबोर्ड मॉनिटरिंग सिस्टम के भी विकास कार्य पर यूपीनेडा फोकस कर रही है।
योजना के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों की चयनित साइट्स पर सोलर पीवी ह्वाइट, एलइडी लाइट, हाई मास्ट लाइट सिस्टम को लगाया जाएगा। यह सौर ऊर्जा चलित मास्ट लाइट्स कई मायनों में विशिष्ट है। यह लिथियम फेरो फॉस्फेड बैटरी बेस्ड सिस्टम होगा जो 12.8 वोल्ट कैपेसिटी पर कार्य करेगा और ह्वाइट लाइट होने के बावजूद यह अल्ट्रा वॉयलेट रेज का एमीशन नहीं करेगा। यह 135 ल्यूमेंट प्रतिवाट के हिसाब से प्रकाश उत्पन्न करेगा।
आउटडोर्स में ये लाइटें प्रकाश तो अच्छा पैदा करेंगी ही साथ ही जीरो से लेकर 60 डिग्री तक के तापमान में भी यह आसानी से संचालित हो सकेगी। इन लाइटों को लगाने वाली एजेंसी द्वारा न केवल इनकी गुणवत्ता को सुनिश्चित करेगी। बल्कि 5 वर्ष के वारंटी पीरियड के अंतर्गत संचालन और रखरखाव की प्रक्रिया को भी सुनिश्चत करेगी।












Click it and Unblock the Notifications