UP News: Aayushman Bharat Yojna के लिए योगी सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम, 100 करोड़ रुपये किए मंजूर

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल के बाद अब आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज हो सकेगा। यूपी सरकार ने इसके लिए 100 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

Ayushman Bharat-National Health Protection Mission: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चिकित्सा विभाग (परिवार कल्याण) के तहत आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के सुचारु संचालन के लिए राज्यांश के रूप में 100 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी है।

योगी आदित्यनाथ

9 करोड़ लोगों को मिल रहा चिकित्सा लाभ

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से 6 वर्षों के दौरान लगभग 9 करोड़ लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी 5 लाख तक का मुफ्त चिकित्सा लाभ दिया गया है। राज्य सरकार के अनुसार, इस राशि को 31 मार्च, 2024 तक विभिन्न मदों पर खर्च करने के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

विभिन्न शर्तों के तहत जारी है आयुष्मान योजना

सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण कार्यक्रमों, अन्य सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण कार्यक्रमों, अन्य बीमा योजनाओं तथा आयुष्मान भारत-राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के 42 मानक मदों पर व्यय की स्वीकृति दी गई है। हालाँकि, यह अनुमोदन आवंटित धनराशि से संबंधित विभिन्न शर्तों और प्रतिबंधों के अधीन है।

इस योजना के लिए राज्य सरकार भी देती है फंड

प्रावधानों के अनुसार, धनराशि की निकासी के लिए जिम्मेदार सरकारी कर्मचारी या अधिकारी इसके उचित उपयोग के लिए जवाबदेह होंगे और किसी भी नुकसान की स्थिति में भी जिम्मेदार होंगे। इस योजना में केंद्र के साथ-साथ राज्य भी फंड मुहैया कराते हैं। साथ ही यूपी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना भी शुरू की गई है।

पांच लाख तक की निशुल्क चिकित्सा

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से 6 वर्षों के दौरान लगभग 9 करोड़ लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी 5 लाख तक का मुफ्त चिकित्सा लाभ दिया गया है। साथ ही राज्य सरकार चिकित्सा क्षेत्र में भी विभिन्न कार्यक्रम चला रही है, जिससे लोगों को लाभ मिल रहा है।

UP News: Yogi government took this big step for Aayushman Bharat Yojna, approved Rs 100 crore
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+