UP News: OTS Scheme लागू करेगी YEIDA, जानिए इससे किसको मिलेगा फायदा
युमना प्राधिकरण ने ओटीएस योजना के तहत प्लांट आवंटियों को कानूनी कार्रवाई से बचने का एक सुनहरा मौका दिया है। इसका लाभ प्लाट आवंटी उठा सकते हैं।

Yamuna Expressway Industrial Development Authority: उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्लाट आवंटियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। इसकी वजह ये है कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ऐसे लोगों की शिकायतों को एक बार फिर सुनेगी और इस क्षेत्र में औद्योगिक, संस्थागत और आवासीय भूखंडों के आवंटियों के लिए एकमुश्त समाधान योजना (OTS) लेकर आई है। इससे ईडा को जहां बड़े पैमाने पर राजस्व की प्राप्ति होगी वहीं दूसरी ओर इससे प्लाट आवंटियों की शिकायतों का भी निपटारा हो जाएगा।
बकाया राशि की वसूली के लिए लाई गई योजना
ईडा के अधिकारियों की माने तो यह नीति फरवरी 2021 में आवंटियों से बकाया राशि की वसूली के लिए लाई गई थी जो अपने भूखंडों का सही से भुगतान नहीं कर सके हैं। इस योजना के माध्यम से अब बकाया राशि का एकमुश्त समाधान हो सकेगा। यह उन आबंटियों पर लागू होता है जो छह महीने से अधिक समय से भुगतान में चूक कर चुके हैं और स्वेच्छा से अपना बकाया चुकाने को तैयार हैं। ओटीएस स्कीम के तहत YEIDA ने बकाया राशि पर लगने वाली पेनाल्टी और ब्याज को समाप्त कर दिया है जिससे आवंटियों को राहत मिलेगी।
आवंटियों के पास कानून कार्रवाई से बचने का सुनहरा अवसर
YEIDA के अधिकारियों ने कहा है कि OTS नीति आवंटियों के लिए अपना बकाया चुकाने और प्राधिकरण द्वारा कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए एक सुनहरा अवसर है। इस नीति से YEIDA को बकाया राशि की महत्वपूर्ण राशि वसूलने में मदद मिलने की उम्मीद है। इस राशि का उपयोग क्षेत्र और इसके बुनियादी ढांचे के विकास के लिए किया जा सकता है।
नोएडा एयरपोर्ट के आसपास होगा तेजी से विकास
इस योजना को लेकर प्राधिकरण के CEO अरुणवीर सिंह कहते हैं कि, "यमुना एक्सप्रेसवे के साथ नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना के आसपास के क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश विकल्पों को बताने के बाद कई व्यवसायियों ने कुल 6,300 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। हमने उत्तर प्रदेश में निवेश करने के इच्छुक व्यवसायियों को क्षेत्र का दौरा करने और अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया है। हमें उम्मीद है कि उनका दौरा सकारात्मक रहेगा और इस क्षेत्र में निवेशकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।''
बड़े पैमाने पर इसका लाभ उठा सकते हैं प्लाट आवंटी
YEIDA के मुख्य कार्यकारी अरुण वीर सिंह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) के सीईओ भी हैं। वह कहते हैं कि इस सम्बंध में 2,593 आवेदन प्राप्त हुए हैं और इससे 416 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। इस योजना के तहत चक्रवृद्धि राशि पर छूट देकर प्राधिकरण प्लॉट मालिकों को 350 करोड़ रुपये का फायदा कराएगा। प्राधिकरण्के अधिकारियों का दावा है कि 38,000 आवंटियों में से 32,000 आवंटियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications