UP News: कौन हैं साधना सिंह, जिन्हें बीजेपी ने दिया राज्यसभा का टिकट? लोग इसे बता रहे उनके सब्र का आशीर्वाद

UP News: भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार शाम राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। जारी लिस्ट में मुगलसराय विधानसभा सीट से पूर्व विधायक साधना सिंह का नाम शामिल है। साधना सिंह का नाम शामिल होने से उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

वहीं जानकारों का कहना है कि साधना सिंह के सब्र का आशीर्वाद उन्हें पार्टी द्वारा मिला है। साधना सिंह का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता का काफी सम्मान किया जाता है। वहीं उन्होंने पार्टी द्वारा टिकट दिए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार भी जताया।

up-news-who-is-sadhna-singh-bjp-gave-her-rajya-sabha-ticket

दरअसल, साधना सिंह मूल रूप से चंदौली जनपद के मुख्यालय से बबुरी रोड की रहने वाली हैं। 2017 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुगलसराय विधानसभा सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाया गया था।

इस चुनाव में साधना सिंह ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। हालांकि साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में साधना सिंह का नाम काटते हुए रमेश जायसवाल को उम्मीदवार बना दिया गया। कहा जा रहा है की टिकट न मिलने के बावजूद भी साधना सिंह पार्टी के प्रति समर्पित रहीं।

टिकट कटने के बाद भी सब्र रखने के साथ ही पार्टी और संगठन के लिए निरंतर समर्पित रहने के चलते ही उन्हें भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा का टिकट दिया गया है। लोगों का यह भी कहना है कि पूर्व विधायक साधना सिंह को पार्टी द्वारा उनके सब्र का आशीर्वाद दिया गया है।

वहीं इस बारे में मीडिया से बात करते हुए साधना सिंह द्वारा बताया गया कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है। इसी के चलते पार्टी द्वारा उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला लिया गया है। राज्यसभा टिकट मिलने के बाद रविवार शाम से ही उनके यहां समर्थकों का आवागमन होना शुरू हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+