UP News: बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, उठाए लाठी और फोड़ दिया जेई का सिर, देखें Video
UP News: उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से ग्रामीण काफी परेशान हैं। ऐसे में बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर ग्रामीण अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।
इधर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। मुरादाबाद जनपद में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जेई को पीट दिया। ग्रामीणों की पिटाई से के का सिर फट गया है। [Video अंत में है।]

इस घटना के एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग लाठी डंडे और ईंट- पत्थर से जेई के ऊपर हमला कर रहे हैं। वीडियो में एक शख्स ग्रामीणों को मारने से रोक भी रहा है।
दरअसल, यह पूरा मामला मुरादाबाद जनपद के महमूदपुर माफी नगर पंचायत का बताया जा रहा है। रिपोर्ट की माने तो महमूदपुर माफी नगर पंचायत में इलाके में बिजली कटौती से ग्रामीण काफी परेशान थे।
इसी बीच जेई जसवीर सिंह मंगलवार को महमूदपुर माफी में चेकिंग करने के लिए पहुंचे थे।। जेई को देखकर ग्रामीण उन्हें चारों तरफ से घेर लिए। उसके बाद लोगों ने बिजली समस्या के साथ ही बिजली कटौती को लेकर जेई से कहासुनी शुरू कर दी।
और अभियंता द्वारा बताया गया कि फाल्ट की वजह से बिजली कटौती हो रही है। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि बिजली आपूर्ति न होने से उनके खेतों में खड़ी फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। इतना कहते हुए लोगों ने के पर हमला बोल दिया।
लोगों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से जेई के ऊपर प्रहार किया जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। उसके बाद किसी तरफ में कुछ ग्रामीणों ने बीच बचाव किया और के को भीड़ से बाहर निकाला। जेई की सूचना पर मैनाठेर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई।
देखें Video-
मामले की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग महकमें में हड़कंप मच गया। संभल डिवीजन के अधिशासी अभियंता और एसडीओ ने जेई से फोन पर संपर्क किया। यह भी बताया जा रहा है कि इस मामले में हमलावरों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications