UP News: प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयां देगा वाराणसी एयरपोर्ट, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास किए जाने के फैसले पर पीएम मोदी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को विकसित करने के भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। 2,869.65 करोड़ रुपए लागत से इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विकास काशी समेत पूरे उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा। आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री !'

cm yogi

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्ष में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को विकसित करने के भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिसमें नए टर्मिनल भवन, एप्रन एक्सटेंशन, रनवे एक्सटेंशन, समानांतर टैक्सी ट्रैक और सम्बद्ध कार्यों का निर्माण करना भी शामिल है।

हवाई अड्डे पर यात्री प्रबंधन क्षमता को मौजूदा 3.9 एमपीपीए से बढ़कर 9.9 मिलियन यात्री प्रतिवर्ष करने पर अनुमानित वित्तीय व्यय 2869.65 करोड़ रुपए होगा। 75000 वर्ग मीटर में फैली नई टर्मिनल बिल्डिंग को 6 एमपीपी की क्षमता और 5000 पीक आवर यात्रियों के उचित प्रबंधन के लिए डिजाइन किया गया है। इसे शहर की विशाल सांस्कृतिक धरोहर की झलक दिखाने के लिए डिजाइन किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास किए जाने के फैसले पर पीएम मोदी का आभार जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+