BJP Candidates List: बीजेपी ने जारी की एक और सूची, देवरिया और फिरोजाबाद सीट पर उतारे प्रत्याशी

BJP Candidates List Uttar Pradesh: भारतीय जनता पार्टी ने लोक सभा प्रत्याशियों की 12 वी सूची मंगलवार को जारी की। इस सूची में दो प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।

इन सीटों पर घोषित हुए प्रत्याशी
बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की जिन दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं उनमें देवरिया व फिरोजाबाद शामिल है। देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी और फिरोजाबाद सीट से ठाकुर विश्वदीप सिंह चुनाव मैदान में होंगे।

bjp

वर्तमान सांसद का कटा टिकट देवरिया सीट से मौजूदा सांसद रमापति राम त्रिपाठी का टिकट काटा गया है। देवरिया सीट से शशांक मणि त्रिपाठी को पार्टी ने उतारा है। शशांक के पिता प्रकाश मणि त्रिपाठी भी सांसद रह चुके हैं। फिरोजाबाद लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद चंद्र सेन जादौन का भी पत्ता काट दिया है। जादौन की जगह क्षत्रीय चेहरे ठाकुर विश्वदीप सिंह पर भाजपा ने दांव लगाया है।

ब्रज भूषण शरण सिंह सस्पेंस यूपी में मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की कैसरगंज सीट पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है।

यूपी की जिन 75 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है, उनमें से सिर्फ रायबरेली और कैसरगंज सीट पर ही प्रत्याशी का एलान नहीं हुआ है। रायबरेली में कांग्रेस उम्मीदवार के एलान के बाद भाजपा प्रत्याशी उतारेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+