UP News: सिद्धार्थ नगर में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कहा-'विपक्ष एक घमंडिया गठबंधन बनाकर आगे बढ़ा'
UP News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये विपक्ष, घमंडिया गठबंधन बनाकर आगे बढ़ा है। मैं आज राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं। अगर आपको बहुमत मिलता है तो आपका प्रधानमंत्री कौन होगा। शरद पवार बन सकते हैं क्या। लालू यादव बन सकते हैं क्या। उद्धव ठाकरे बन सकते हैं क्या। राहुल गांधी बन सकते हैं क्या। एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि आपका प्रधानमंत्री कौन होगा तो उनके एक नेता ने कहा 5 साल बारी-बारी से बनेंगे। देश ऐसे चल सकता है क्या।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह विपक्ष एक घमंडिया गठबंधन बनाकर आगे बढ़ा है। मैं यहां से आज एक बात राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं। कोई संभावना नहीं है। दूर-दूर तक नहीं है। मोदी ही प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। लेकिन देश की जनता जानना चाहती है कि अगर आपको बहुमत मिलता है तो आपका प्रधानमंत्री कौन होगा। कोई दिखाई पड़ता है आपको। शरद पवार बन सकते हैं क्या। लाल यादव बन सकते हैं। उद्धव ठाकरे बन सकते हैं। स्टालिन बन सकता है। राहुल बाबा बन सकते हैं क्या। एक पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि आपका प्रधानमंत्री कौन होगा। इस पर उनके एक नेता ने कहा कि 5 साल बारी-बारी से बनेंगे। देश ऐसे चल सकता है क्या। यह 130 करोड लोगों का महान देश है।

आपको बता दे कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शाह ने यूपी के सिद्धार्थ नगर में भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित किया है।












Click it and Unblock the Notifications