UP News: दिलचस्प है ये 'Love Story', शादी की चाहत में अपने साथ-साथ घरवालों को भी हवालात में पहुंचा दी लड़की
UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में प्रेमी से शादी की जिद करना एक प्रेमिका को काफी महंगा पड़ गया। शादी की जिद करने और हंगामा करने पर पुलिस ने प्रेमिका, प्रेमी और उनके परिजनों को पकड़ लिया और उनका चालान कर दिया।
बताया जा रहा है कि पीलीभीत जिले के कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला एक युवक जयपुर में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता है। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले बरेली की एक युवती भी वहां काम करने आई थी।

इसी दौरान वहां पर युवक और युवती के बीच नजदीकियां बढ़ीं। उसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। बात आगे बढ़ी तो दोनों एक दूसरे के साथ जीन मरने की कसमें खाने लगे। इसी दौरान एक दिन युवती अपने परिवार को बताए बगैर प्रेमी के घर पहुंच गई।
उसके बाद प्रेमी के घर पहुंचने के बाद वह प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। इधर युवती के परिजन भी बरेली से वापस आए और फिर युवती के बारे में जानकारी लेने के बाद वे भी उक्त युवक (प्रेमी) के घर पहुंच गए।
वहां युवती प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इसी दौरान युवक और युवती के घरवालों में कहासुनी होने लगी। दोनों पक्षों में जमकर नोंकझाेंक होने लगा। उसके बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों के साथ ही लड़की और लड़के पक्ष से बातचीत की। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्ष आपस में झगड़ने लगे। मामला सुलझता न देख पुलिसकर्मी लड़के और लड़की के साथ ही उनके परिजनों को भी थाने ले आए।
थाने पहुंचने के बाद भी दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी होती रही। उसके बाद पुलिस ने लड़का और लड़की समेत दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालान कर दी। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गई है।












Click it and Unblock the Notifications