UP News:आज और कल तापमान में आ सकती है गिरावट, कई जिलों में हो सकती है हल्की बारिश

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने आज और कल यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जतायी है। इससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।

गर्मी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश् के कई जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। इस बीच, मौसम विभाग ने मंगलवार को अगले 24 घंटों में पश्चिम यूपी के जिलों आगरा, बिजनौर, शामली और सहारनपुर और पूर्वी यूपी के जिलों जैसे बहराइच और लखीमपुर में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके चलते बुधवार से वेस्ट यूपी और गुरुवार से ईस्ट यूपी में तापमान गिर सकता है।

लखनऊ में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस

लखनऊ मौसम प्रभारी, मोहम्मद दानिश ने कहा कि प्रयागराज और हमीरपुर जिला राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा। झांसी और फुर्सतगंज में 43.6, सुल्तानपुर में 43.5, आगरा में 43.4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर और बस्ती में 43, गोरखपुर में 42.6 और वाराणसी में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41.3 और 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों सामान्य से लगभग 3 डिग्री अधिक थे।

गर्मी की वजह से स्कूलों के समय में भी बदलाव

बढ़ते तापमान के मद्देनजर, वाराणसी के सभी सरकारी और निजी स्कूल अगले आदेश तक सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक खुले रहेंगे। इसी तरह, प्रवीण कुमार तिवारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज ने कहा कि प्रयागराज में कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में कटौती की गई है और यह सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चालू रहेगा। कानपुर में भी बीएसए सुरजीत सिंह ने जिले के आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ही चालू रखने का आदेश दिया है।

एक दो दिन में घोषित हो सकता है हीट वेव जैसी स्थिति

अधिकारियों की माने तो गर्मी की लहर की स्थिति तब मानी जाती है जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो। तटीय क्षेत्रों में 37°C से अधिक और पहाड़ी क्षेत्रों में 30°C से अधिक और सामान्य से अधिकतम औसत से 4.5 और 6.4°C के बीच है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अगर यह स्थिति लगातार दो दिनों तक बनी रहती है, तो दूसरे दिन हीट वेव घोषित किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+