Sambhal News: संभल सपा सांसद जियाउर्रहमान की मुश्किलें फिर बढ़ी, अब इस मामले में भेजा गया नोटिस
Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क एक बार फिर मुश्किल में नजर आ रहे है। मुश्किल की वजह इस बार इनका मकान बना हुआ है। सपा सांसद बिना नक्शा पास कराए मकान निर्माण करा रहे थे।इस मामले में इन्हें नोटिस भेजा गया है। इस नोटिस में काम रोकने के लिए निर्देश दिए गए हैं। अगर निर्माण कार्य नहीं रुकता है तो जुर्माने के साथ प्रतिदिन 500 रूपये का जुर्माना देना होगा।
जिलाधिकारी संभल ने कहा कि सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को बिना नक्शा पास कराएं मकान निर्माण के संबंध में नोटिस दिया गया है। जबाब आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेंगे।
Recommended Video

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि पूरे संभल जिले में ऐसे निर्माण कार्य को चिन्हित किया जा रहा है जिन्होंने नक्शा पास नहीं कराया है उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है।
सांसद जियाउर्रहमान बर्क (MP Ziaur Rahman Barq) ने कहा कि मुझे नोटिस की जानकारी नहीं है, यदि प्रशासन की ओर से कोई नोटिस दिया गया है, तो उसका जवाब दिया जाएगा। हमारे मकान का निर्माण कार्य पिछले एक वर्ष से बंद है।
रिपोर्ट: नितिन सागर, संभल, यूपी












Click it and Unblock the Notifications