Road Accident In UP: सड़क हादसे में गाजियाबाद में 3 तो मुरादाबाद में 2 की मौत
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में दो अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में कुल पांच लोगों ने जान गवाई। गाजियाबाद में जहां 3 तो मुरादाबाद में दो युवकों ने जान गणवैभाई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर गाजियाबाद में अज्ञात वाहन ने स्कूटी को रौंदा को रौंद दिया। इस हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिट्टू उर्फ वर्मा (21) पुत्र संतोष निवासी बी -32/ 414 त्रिलोकपुरी, दिल्ली, अंशु उर्फ मनमोहन (30) पुत्र प्रदीप सिंह निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली, विपिन भट्ट(25) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद भट्ट निवासी डी 161 न्यू अशोक नगर, दिल्ली के रूप में हुई है।

UP News: जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
मुरादाबाद में दो की मौत
इसके साथ ही मुरादाबाद में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। ठाकुरद्वारा के सुरजननगर इलाके में बाइक सवार पोल से टकरा गए। इससे दोनों की माैके पर ही माैत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहरा मचा हुआ है।
मृतकों की पहचान सुरजननगर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव जयनगर निवासी रमन (18) पुत्र विजयपाल सिंह और शिवम कुमार (21) पुत्र देवराज सिंह के रूप में हुई।
दोनों गांव के एक युवक के साथ पर्दे वाली रामलीला चलाकर रात एक बजे बाइक से लौट रहे थे। गांव दूल्हापुर की मांड्या के मोड़ के पास विद्युत पोल से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई।












Click it and Unblock the Notifications