UP News: यूपी विधानसभा की टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर ब्रांडिंग की तैयारी, ये है प्लाान

देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में अब विधानभा की इस तरह से ब्रांडिंग की जाएगी जिससे वह एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित हो सके।

UP Vidhansabha: उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार यूपी के पयर्टन स्थलों की ब्रांडिंग करने में जुटी है वहीं दूसरी ओर यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना भी विधानसभा को एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित करने का प्लान तैयार करने में जुटे हुए हैं।

यूपी विधानसभा

विधानसभा को पर्यटन मानचित्र पर लाने की कवायद

विधान सभाअध्यक्ष सतीश महाना ने विधानभवन को सबसे खूबसूरत विधानसभा बताया है। उन्होंने इसे पर्यटन स्थल के रूप में प्रचारित करने की योजना बनाई है। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि वह राज्य सरकार पर राज्य विधान सभा के आवास विधानभवन को पर्यटन मानचित्र पर घोषित करने के लिए दबाव डालेंगे।

महाना ने कहा कि, यह सबसे खूबसूरत विधानसभा है। मैंने विभिन्न विधायिका भवनों का दौरा किया है। ये सबसे खूबसूरत है। मैं इसे पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए आवश्यक प्रयास करूंगा।

अगले कदम के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि,

हम राज्य विधानसभा के हर सत्र में कुछ नया करना जारी रखेंगे। उत्तर प्रदेश विधान सभा अब ये सब काम करने के लिए जानी जाती है।

लगातार नए इनोवेशन कर रहे महाना

राज्य विधानसभा ने कई पहल की हैं जिनमें कार्यवाही को कागज रहित बनाने के लिए राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (एनईवीए) की शुरूआत और दीर्घाओं और कार्यालयों का नवीनीकरण आदि शामिल हैं। महाना ने विभिन्न व्यवसायों से आने वाले सदस्यों के साथ भी करीबी बातचीत की है।

विधानसभा में बदलवों पर हुई थी चर्चा

इससे पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने हाल ही में जयपुर में अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में उत्तर प्रदेश विधानसभा में हो रहे बदलावों और नए प्रयासों पर चर्चा की थ्ज्ञी। महाना ने दावा किया था कि सम्मेलन के दौरान उत्तर प्रदेश की विधानसभा को देश में एक प्रतिमान के रूप में सराहा गया।

यूपी में जल्द दिया जाएगा बेस्ट एमएलए अवार्ड

साथ ही इन बदलावों को देश की दूसरी विधानसभाओं में भी लागू करने पर विचार किया गया। महाना ने कहा कि कई राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष जल्द ही लखनऊ आकर इसकी जानकारी लेंगे। इस दौरान महाना ने कहा कि अगले साल से अब विधानसभा की तरफ से बेस्ट एमएलए का अवार्ड दिए जाने की शुरुआत भी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+