Prayagraj News: तो इस वजह से हुई थी दोनों सिपाहियों की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

Prayagraj News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दो सिपाहियों की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रयागराज के शाहगंज के मिन्हाजपुर में एक दिन पहले आरक्षी राजेश वैष्णव (27) व प्रिया देवी (25) की मौत हुई थी। राजेश शादीशुदा था जबकि प्रिया के रिश्ते की बात चल रही थी।

इन दोनों के मौत मामले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों ने खुदकुशी की थी। पुरुष सिपाही ने फांसी लगाई जबकि महिला सिपाही की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने विसरा व वैजाइनल स्वैब की स्लाइड सुरक्षित रखवाई है। बुधवार को तड़के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। पहले महिला सिपाही के शव का पोस्टमार्टम हुआ। तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया।

prayagraj

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह तो साफ हो गया कि दोनों ने खुदकुशी की। इसकी वजह क्या रही, यह स्पष्ट नहीं हो सका। दो सिपाहियों की मौत की खबर पाकर पहुंचे परिजनों ने चुप्पी साधे रखी। उन्होंने इस मसले पर कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद सिपाही राजेश के पिता गिरधारी लाल व भाई जीतेंद्र ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। राजेश तीन भाइयों में छोटा था। उधर, उसकी पत्नी नीतू भी बदहवास हाल में मोर्चरी पहुंची। पति का शव देखकर वह फूट-फूटकर रोई। राजेश की पत्नी तीन दिन पहले ही उससे मिलकर वापस गई थी। यह भी कहना है कि दोनाें के बीच पूर्व में विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला मध्यस्थता केंद्र तक पहुंचा था।

इससे पहले मोर्चरी पहुंचे प्रिया के परिजन भी बिलखते रहे। पिता अनूप कुमार तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह बेटी के लिए रिश्ता खोज रहे थे। प्रिया दारागंज स्थित संगम पर्यटन जबकि राजेश एसीपी कोतवाली कार्यालय में तैनात था। दोनों मंगलवार शाम शाहगंज थाने से 500 मीटर दूर स्थित किराये के मकान में मृत मिले। राजेश का शव फंदे पर लटका था जबकि प्रिया पलंग पर मृत पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+