PM Modi Ayodhya Road Show : रामलला की नगरी में पीएम मोदी का रोड शो, भक्तों व समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब
PM narendra Modi News Uttar Pradesh: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अयोध्या दौरे पर हैं। एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे राम मंदिर पहुंचा। जहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद वह दो किलोमीटर लंबे रोड शो का नेतृत्व कर रहे हैं। इस भव्य रोड शो में सड़कों के किनारे भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। यह रोड शो भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के समर्थन में निकाला गया है। सीएम योगी भी पीाएम मोदी के साथ हैं।
रामलला का दर्शन पूजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से राम जन्मभूमि के लिए सड़क मार्ग से उनका काफिला रवाना हुआ। रामलला का दर्शन पूजन कर वह रोड शो में शामिल हो गए है। पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के लिए विशेष रथ को फूलों से सजाया गया। राम जन्मभूमि पथ पर फूलों से सजा रथ सबका मन मोह रहा है। राम जन्मभूमि मंदिर दर्शन के बाद सुग्रीव किला राम जन्मभूमि पथ से राम पथ होते हुए लता मंगेशकर चौक तक रोड शो हुआ।

भव्य रोड शो पूरी नगरी राममय है। इस दौरान देश के कोने-कोने से आए भक्त रोड शो में शामिल रही। पूरा वातावरण राममय रहा। जयश्रीराम, मोदी-योगी जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंजायमान रहा। रामलला के प्रति लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
रामनगरी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत रामनगरी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। हर जाति और हर धर्म के लोग मौजूद रहे। लोकनृत्य, पुष्पवर्षा प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं। इस दौरान पीएम मोदी आमजन से वार्तालाप और उनके प्रति आभार व्यक्त करते नजर आए। खास परिधान में देश के प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को जनता में गजब का उत्साह दिखा। पीएम मोदी की अयोध्या यात्रा ने काफी ध्यान आकर्षित किया है, खासकर 94 निर्वाचन क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से ठीक पहले इसके समय को देखते हुए। यह मतदाताओं से जुड़ने के रणनीतिक प्रयास का संकेत देता है।
'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद पीएम मोदी पहली बार अयोध्या पहुंचे 22 जनवरी को राम मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद पीएम मोदी पहली बार अयोध्या पहुंचे। अयोध्या के ऐतिहासिक मंदिर में श्री राम लल्ला की 'प्राण प्रतिष्ठा' 22 जनवरी को आयोजित की गई थी, जिसमें पीएम मोदी ने पुजारियों के एक समूह के नेतृत्व में वैदिक अनुष्ठान किए थे। पिछले पांच महीने में पीएम मोदी का अयोध्या में यह दूसरा रोड शो था। 30 दिसंबर, 2023 को महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने एक भव्य रोड शो किया था।
मौजूदा सांसद लल्लू सिंह को फिर से अयोध्या से मैदान में उतारा
भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दो लोकसभा चुनावों में यूपी में भारी बहुमत का प्रदर्शन करते हुए अधिकांश सीटें हासिल की हैं। इस बीच, बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मौजूदा सांसद लल्लू सिंह को फिर से अयोध्या से मैदान में उतारा है। अयोध्या (फैजाबाद) लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभाएं शामिल हैं: अयोध्या, बीकापुर, मिल्कीपुर, रुदौली और दरियाबाद (बाराबंकी)। 2019 के चुनाव में बीजेपी नेता लल्लू सिंह ने समाजवादी पार्टी के नेता आनंद सेन यादव को हराकर अपनी जीत बरकरार रखी। बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह को 529,021 वोट मिले, जबकि एसपी उम्मीदवार आनंद सेन यादव को 463,544 वोट मिले। अयोध्या में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications