UP News: PM मोदी ने श्रीकृष्णजन्मभूमि मंदिर में की पूजा-अर्चना, बोले- यहां आना सौभाग्य की बात

PM Modi in Mathura: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मथुरा पहुंचे और श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान के चुनावी मैदान से सीधा यहां पहुंचकर भक्ति के सागर में डूबने का एक अलग अनुभव है। यहां वही आता है जो सौभाग्यशाली होता है।

नरेंद्र मोदी

इस दौरान पीएम मोदी ने संत मीरा बाई की 525वीं जयंती पर उनके सम्मान में स्मारक टिकट और सिक्का जारी किया। इस मौके पर पीएम मोदी के अलावा यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भ मौजूद थे।

संत मीराबाई जन्मोत्सव कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, ''मीरा बाई के परिवार और राजस्थान के लोगों ने अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। हमारे धार्मिक स्थलों की रक्षा के लिए, राजस्थान और देश के लोग दीवार बनकर बीच में खड़े हो गए। भारत की आत्मा को और भारत की चेतना को रक्षा हो सके। इसलिए यह समारोह मीराबाई की प्रेम परम्परा और उस घटना हमें उसी त्याग और वीरता की याद दिलाती है।

पीएम ने आगे कहा कि,

गुजरात से ब्रज का अनोखा रिश्ता है। मथुरा के कान्हा गुजरात जाकर ही द्वारकाधीश बन गए थे। राजस्थान से मथुरा आईं संत मीरा बाई ने अपने आखिरी पल द्वारका में बिताए। मीरा की भक्ति वृन्दावन के बिना अधूरी है। मीराबाई ने कहा था कि आली री मोहे लागे वृंदावन नीको, घर घर पूजा ठाकुर गोविंद जी के। जब गुजरात के लोगों को यूपी आने का मौका मिलता है तो हम उसे द्वारकाधीश की ही कृपा ही मानते हैं। इसलिए हमें तो मां गंगा ने बुलाया और 2014 से ही यूपी आकर आप लोगों की सेवा में बस गया और लीन हो गया।

इससे पहले पीएम मोदी ने राधे राधे जयश्रीकृष्ण से की भाषण की शुरुआत की। मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद सभी आगंतुकों का शुक्रिया अदा किया। पीएम ने कहा कि सबसे पहले तो मैं क्षमा चाहता हूं कि मुझे आने में विलंब हुआ। मैं राजस्थ्ज्ञान मे ंचुनाव मैदान में था। मैदान से अब भक्ति के वातावरण में आया हूं।

मोदी ने कहा कि सौभाग्यशाली हूं कि ब्रजवासियों के दर्शन का अवसर मिला है। क्योंकि वहां वही आता है जहां श्रीकृष्ण जी बुलाते हैं। ये कोई साधारण धरती नहीं है। ब्रज श्यामा का अपना धाम है। यहां आना काफी सौभाग्य की बात है। यहां आना सबको नसीब नहीं होता है।

वहीं, संत मीरा बाई की 525वीं जयंती पर उनके सम्मान में स्मारक टिकट और सिक्का जारी करने के कार्यक्रम में पीएम मोदी का स्वागत करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने दुनिया के 190 देशों में योग का प्रसार किया। कुंभ को वैश्विक पहचान मिली।

योगी ने कहा कि अब, पिछले 9 वर्षों में मथुरा, वृन्दावन और सभी तीर्थ स्थानों को लाभ मिल रहा है। हर व्यक्ति जानता है कि जो असंभव था वह 22 जनवरी 2024 को आपके नेतृत्व में होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+