UP News: पीएम मोदी ने किया नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन, सीएम योगी ने जताया आभार
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन किए जाने पर देशवासियों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन आदरणीय प्रधानमंत्री की भारत के सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण और शैक्षिक उन्नयन के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है। भारत की अतुल्य मेधा, अपरिमित ज्ञान, उत्कृष्ट शिक्षा और समृद्ध संस्कृति के गौरवशाली अतीत और विरासत को संजोए नालंदा विश्वविद्यालय का यह आधुनिक स्वरूप शिक्षा जगत के मानचित्र पर भारत के पुरातन गौरव को पुनर्स्थापित करेगा। यह भारतीय शिक्षा और संस्कृति के उद्भव का अमृतकाल है। देशवासियों को बधाई एवं आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री !'

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के राजगढ़ पहुंचकर नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया है। पीएम मोदी ने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के पास नए परिसर का उद्घाटन किया। इससे पहले पीएम मोदी ने यूनिवर्सिटी की धरोहर देखी।
कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर और आसियान देशों के प्रतिनिधियों समेत 17 देशों के राजदूत भी शामिल हुए। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन किए जाने पर देशवासियों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।












Click it and Unblock the Notifications