UP : पूर्वी उप्र में आज से शुरू होगी धान खरीद, जानिए सरकार ने क्या तय किया है लक्ष्य
CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार वर्ष 2023-24 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत पहली नवंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों में धान खरीद शुरू होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में पहली अक्टूबर से धान खरीद प्रारंभ है। अब तक 4,26,318 किसानों ने खाद्य विभाग के पोर्टल पर धान विक्रय के लिए पंजीकरण कर लिया है।

आधार से लिंक बैंक खाते में किसानों को भुगतान कराए जाने की व्यवस्था है। अब तक 10912 किसानों से 68016 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। किसानों को 112.42 करोड़ का भुगतान किया गया है। अब तक 10912 किसानों से 68016 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इस मद में योगी सरकार की तरफ से किसानों को 112.42 करोड़ का भुगतान किया गया है। गत वर्ष इस अवधि तक 4346 किसानों से 28226 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी।
योगी सरकार की तरफ से निर्देश दिया गया है कि क्रय केंद्रों पर समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कराते हुए किसानों के बैठने व पानी आदि की समुचित व्यवस्था कराई जाएं। क्रय केंद्रों पर पंजीकृत किसानों से राजस्व विभागों द्वारा सत्यापन के उपरांत इलेक्ट्रानिक प्वाइंट ऑफ परचेज के माध्यम से किसानों का बायोमीट्रिक सत्यापन के उपरांत खरीद की जा रही है।
धान खरीद वर्ष 2023-24 के तहत पूर्वी उप्र के गोरखपुर, देवीपाटन, आजमगढ़, विंध्याचल, वाराणसी, चित्रकूट, बस्ती, प्रयागराज व कानपुर संभाग के समस्त जनपदों में पहली नवंबर से धान की खरीद प्रारंभ हो रही है।
धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य कॉमन 2183 रुपये प्रति कुंतल व धान ग्रेड-ए का 2203 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है। इस वर्ष 70 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 4000 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
योगी सरकार की ओर से प्रदेश के समस्त जनपदों में 4861 क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभाग मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, सहारनपुर, झांसी, लखनऊ (हरदोई, खीरी एवं सीतापुर) में पहली अक्टूबर से धान खरीद प्रारंभ है। लखनऊ संभाग के जनपद रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ तथा अयोध्या संभाग के समस्त जनपदों में 20 अक्टूबर से खरीद प्रारंभ है।












Click it and Unblock the Notifications