OPINION: योगी सरकार ने फिर किया कमाल, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा यूपी का सम्मान
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने महत्वपूर्ण उपलब्धियों की श्रृंखला में एक और सफलता हासिल की है। जल जीवन मिशन में सौर ऊर्जा के अभिनव उपयोग के लिए प्रदेश को प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राज्य को यह सम्मान यहां चल रही विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं, विशेष रूप से सौर ऊर्जा के प्रभावी इस्तेमाल में इसकी कोशिशों को विशेष मान्यता प्रदान करता है।
उत्तर प्रदेश में अपने आठ वर्षों के कार्यकाल में योगी सरकार ने सौर ऊर्जा के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का काम किया है,बल्कि ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में पेयजल की समस्या का भी समाधान निकालने का प्रयास किया है। सौर पैनल से ऊर्जा की बचत तो होती ही है, निर्बाध जल आपूर्ति भी सुनिश्चित होती है। इससे जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सौर ऊर्जा के उपयोग की दिशा में एक मानक स्थापित हुआ है।

UP News: यूपी सरकार की पहल से एक लाख करोड़ रुपए की बचत का रास्ता साफ
नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अनुसार इस मिशन के तहत राज्य में अभी 33,229 सौर ऊर्जा संचालित भूजल योजनाएं चालू हैं। इन प्रयासों से योजना अवधि के दौरान राज्य को लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की बचत होने की संभावना है। इस योजना को अमल में लाने के लिए लगभग 900 मेगावाट के सौर पैनल लगाए गए हैं।

UP News: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यूपी ने कर दिया कमाल
यूपी सरकार की इस पहल को केंद्र सरकार ने सर्वश्रेष्ठ अभ्यास के रूप में मान्यता दी है। सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं के निर्माण से सालाना लगभग 13 लाख मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आने का भी अनुमान है। इसके अतिरिक्त, इससे अगले तीन दशकों में 390 लाख कार्बन क्रेडिट अर्जित किए जा सकते हैं।

UP News: सीएम योगी का शासन मॉडल बना, समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याण के प्रति समर्पण मॉडल
नवाचार के इस नायाब पहल को देखते हुए यूपी सरकार को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभाली है, राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लाख बाधाओं को पार करते हुए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
सीएम योगी का मानना है कि सच्चा विकास तभी संभव है, जब सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिले। यही वजह है कि मुख्यमंत्री योगी का शासन मॉडल आज पारदर्शिता,नवाचार और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के प्रति समर्पण का मॉडल बन चुका है।

UP News: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही यूपी की प्रतिष्ठा
प्रधानमंत्री पुरस्कार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के अथक प्रयासों का जीता-जागता प्रमाण है। इसने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि इस बात का भी प्रतीक है कि उत्तर प्रदेश सुरक्षित हाथों में है और यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के मुताबिक ही प्रगति के पथ पर निर्बाध रूप से अग्रसर है।

-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications