'बीजेपी के लोगों ने साथ नहीं दिया..', बेटे प्रवीण की हार से बौखलाए संजय निषाद

Sanjay Nishad News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एनडीए की सहयोगी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के बगावती सुर सामने आये हैं। उन्होंने अपने बेटे प्रवीण निषाद की हार के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। उनके बेटे प्रवीण निषाद संतकबीरनगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के रुप में चुनाव मैदान में थे। यहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी पप्पु निषाद ने उन्हें मात दी है।

बीजेपी के लोगों ने नहीं दिया साथ
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि मेरे बेटे प्रवीण के हारने की वजह है बीजेपी। बीजेपी के लोगों ने साथ नहीं दिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ठीक से अपनी जिम्मेदारी नहीं पूरी की।

sanjay nishad

मुझे पीएम मोदी ने दिया था टिकट, यूपी के लोगों को पसंद नहीं था
संजय निषाद ने कहा कि यूपी के लोग नहीं चाहते थे कि प्रवीण को संतकबीरनगर से टिकट मिले। लेकिन पीएम मोदी ने हम पर विश्वास किया और टिकट दिया था।

आंतरिक मतभेद बना यूपी में हार की वजह
संजय निषाद ने कहा कि पार्टी में आतंरिक प्रतिद्वंतिता बहुत ज्यादे है। इसी की वजह से उत्तर प्रदेश में एनडीए पिछड़ गयी।

संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पप्पु निषाद ने 92 हजार 170 वोटों से शिकस्त दी है।प्रवीण को कुल 4 लाख 6 हजार 525 वोट मिले जबकि पप्पु ऊर्फ लक्ष्मीकान्त निषाद को 4 लाख 98 हजार 695 वोट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+