UP News: प्रतापगढ़ के शिक्षक श्याम किशोर और मिर्ज़ापुर के रविकांत को 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Uttar Pradesh: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024' के लिए देश भर से चयनित 50 शिक्षकों के नाम की घोषणा की गई है। इनमें उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ और मिर्जापुर के परिषदीय विद्यालयों के दो शिक्षक भी शामिल हैं। इन्हें शिक्षक दिवस के अवसर पर 05 सितंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में पुरस्कृत किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश से चयनित शिक्षकों में प्रतापगढ़ के मान्धाता ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हूपुर के श्याम प्रकाश मौर्या और मिर्जापुर के प्राथमिक विद्यालय भगेसर के रविकांत द्विवेदी शामिल हैं। बता दें कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित इन दोनों शिक्षकों को 50-50 हजार रुपये नगद, चांदी का मेडल व प्रमाण-पत्र दिया जायेगा।

cm

*क्या है प्रतापगढ़ के शिक्षक श्याम प्रकाश मौर्य की उपलब्धि*
राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित प्रतापगढ़ जनपद के मान्धाता विकासखण्ड के मल्हौरपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक श्याम प्रकाश मौर्य द्वारा परिषदीय बच्चों को पीपीटी के माध्यम से पढ़ाई कराया जाता है। प्रोजेक्टर के माध्यम से आधुनिक तकनीकी का उपयोग करते हुए ये बच्चों को समझाते भी हैं। इन्होंने 2022 में ऑनलाइन एक ग्रुप बनाकर पूरे जिले के बच्चों को राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा के लिए प्रेरित किया था। इसमें 785 चयनित बच्चों को 03.76 करोड़ की छात्रवृत्ति मिल रही है।

*मिर्ज़ापुर के शिक्षक रविकांत की उपलब्धि भी जानें*
मिर्जापुर के भगेसर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बतौर प्रधानाध्यापक अपनी सेवाएं अर्पित कर रहे रविकांत द्विवेदी द्वारा बनाया गया 'गणित का बगीचा' काफी चर्चित है। विद्यालय में बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने के लिए ये अनेक नई तकनीक का प्रयोग कर चुके हैं। इसमें गणित का बगीचा, डिजिटल क्लास आदि प्रमुख हैं।

*इन्हें मिलता है राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार*
बता दें यह पुरस्कार देशभर के उन शिक्षकों को दिया जाता है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और परिश्रम से विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है और अपने छात्रों के शैक्षिक व्यवहारिक जीवन को नैतिकता व मूल्यों से समृद्ध बनाया है।

*इन प्रदेशों के शिक्षकों को भी 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार'*
'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार' पाने वालों में कुल 31 राज्यों में 4 केंद्रशासित और 27 राज्यों के 50 शिक्षक चयनित हुए हैं। जिन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के शिक्षक शामिल हैं, उनमें हिमांचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक (बंग्लौर), उड़ीसा, पश्चिमी बंगाल, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, अंडमान निकोबार, अरुणांचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, सिक्किम, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, असम, झारखंड, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु और महाराष्ट्र शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+