UP News: "घिनौनी राजनीति करने से बचना चाहिए, यह देशहित में ठीक नहीं", मायावती ने कांग्रेस को दी नसीहत
UP News: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि सभी लोग देश के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों को घिनौनी राजनीति से बचना चाहिए।
सपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सभी पार्टियों को एकजुट होकर सरकार के हर कदम के साथ खड़े होना चाहिए, ना कि इसकी आड़ में पोस्टरबाजी व बयानबाजी आदि के जरिए घिनौनी राजनीति की जानी चाहिए, क्योंकि इससे लोगों में कन्फ्यूज़न पैदा हो रहा है, जो देशहित में ठीक नहीं।

क्या है मामला?
कांग्रेस ने बीते मंगलवार(29 अप्रैल) को ऑफिशियल X हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें कुर्ता-पायजामा पहने शख्स का सिर कटा हुआ और उसके हाथ-पैर गायब दिखाए थे। इसके कैप्शन में लिखा था- जिम्मेदारी के समय Gayab (गायब)। इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस पोस्ट पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस और आतंकियों की सोच एक जैसी है। गौरतलब है कि इस पोस्ट को पहलगाम हमले के बाद 24 अप्रैल को हुई सर्वदलीय बैठक से जोड़कर देखा गया जिस बैठक में पीएम मोदी मौजूद नहीं थे। इस पोस्ट पर हंगामा बढ़ता देख कांग्रेस ने इसे डिलीट कर दिया।
बता दे कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए 28 अप्रैल को जयपुर में कहा था कि ये शर्म की बात है और देश की बदकिस्मती है कि सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नहीं आए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहलगाम आतंकी हमला को लेकर पीएम मोदी के पास पत्र लिखते हुए यह मांग की है कि संसद का विशेष सत्र बुलाई जाए।
बाबा साहेब भी अपमान कतई ना किया जाए: मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने X पोस्ट में लिखा- साथ ही, इस प्रकरण में भारतीय संविधान के निर्माता परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का भी अपमान कतई ना किया जाए। ख़ासकर सपा व कांग्रेस को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए, वरना बीएसपी इनके विरुद्ध सड़कों पर भी उतर सकती है।
बाबा साहेब के अपमान का मामला क्या है?
समाजवादी पार्टी के एक नेता के तरफ से सपा नेता अखिलेश यादव को एक फोटो भेंट किया गया। इस फोटो में अखिलेश यादव और बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीरों को आधा-आधा काटकर जोड़ा गया था। इसके बाद बीजेपी ने भी इस पर करारा हमला बोला था। बीजेपी के राज्यसभा सांसद बृजलाल ने कहा कि अखिलेश यादव ने बाबा साहेब का अपमान करके महापाप किया है उन्हें माफी मांगनी चाहिए। वो और उनकी पार्टी दलित विरोधी हैं। इस मामले को लेकर बीजेपी ने प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications