Bhediya News UP: बहराइच में बच्चों को मारकर खाने वाला भेड़िया पकड़ा गया, देखें ऑपरेशन का VIDEO
Bahraich Wolves News: आदमखोर भेड़ियों ने 35 गांवों तक कोहराम मचाया हुआ था, जिसे अब पकड़ लिया गया है। भेडिये के खौफ के चलते रात-रातभर लोग जागकर अपने परिवारों की सुरक्षा कर रहे थे। पिछले दो महीने में भेडिए ने बहराइच जिले में कम से कम आठ लोगों की हत्या कर दी।
इसमें सात बच्चे और एक महिलाएं शामिल है। मंगलवार रात को हुए भेडिये के हमले में एक शिशु की मौत हो गई। भेडियों के हमले के बाद वन विभाग का बयान भी सामने आया था। वन विभाग का कहना था कि इलाके में छह भेड़ियों का एक झुंड है, जो लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है।

इनमें से आज यानी गुरुवार 29 अगस्त को एक और भेड़िये को पकड़ लिया गया है। इसी के साथ अब तक चार भेड़िये पकड़े जा चुके हैं और दो की तलाश की जा रही है। भेड़िये को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों ने पटाखे फोड़कर एक विशेष रास्ते पर जाने के लिए मजबूर किया, जिसके बाद वह फंस गया।
इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने भेडिये को बेहोश कर दिया और उसे चिड़ियाघर ले गए। यह भेड़िया छह लोगों के एक समूह का हिस्सा था जो इलाके में आतंक मचा रहा था। बता दें कि यूपी सरकार ने बहराइच के मेहसी तहसील में भेड़ियों के हमलों से निपटने के लिए 'ऑपरेशन भेड़िया' शुरू किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। भेड़ियों को पकड़ने के लिए सोलह टीमें तैनात की गई हैं। वन विभाग इन भेड़ियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरे और थर्मल ड्रोन मैपिंग तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। अधिकारियों ने हमलों के दौरान भेड़ियों के रास्ते को मोड़ने के लिए हाथी के गोबर और मूत्र का भी इस्तेमाल किया है।
देखें वीडियो...
एक अधिकारी ने बताया, 'हाथियों की मौजूदगी का आभास देने वाली गंध पैदा करने के लिए गोबर में आग लगाई जाती है। भेड़िये झुंड में शिकार करते हैं और वे हाथी जैसे बड़े जानवरों से बचते हैं। यह भ्रम पैदा करके हमारा उद्देश्य उन्हें रिहायशी इलाकों से दूर धकेलना है। हमने दूरदराज के इलाकों में चारा डालकर जाल भी बिछाए हैं।'
जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी ने बताया कि जिन घरों में दरवाजे नहीं लगे हैं, वहां दरवाजे लगाए जा रहे हैं और सभी गांवों में रात्रि गश्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं को भी लोगों में जागरूकता फैलाने का काम सौंपा गया है।












Click it and Unblock the Notifications