Success Story: नहीं मिला कोई गाइडेंस, वर्षों करना पड़ा संघर्ष, आज चीफ मैनेजर बन पा रहे यह शानदार पैकेज
Success Story of Giriraj Sharma: कहते है ' कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती, लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती ' ये पंक्तियां बिलकुल सटीक बैठती है महराजगंज के एक छोटे से गांव रहने वाले गिरीराज शर्मा पर। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बाद भी कभी हिम्मत नहीं हारी और आज इंडिया पोस्टल बैंक दिल्ली में बतौर चीफ मैनेजर विशेष पैकेज पर काम कर रहे हैं। वन इंडिया हिंदी ने गिरीराज से खास बात चीत की।
प्रारंभिक शिक्षा महराजगंज के सदर ब्लॉक के सिसवानिया गांव के रहने वाले गिरीराज शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा महराजगंज के सेंट जोसेफ स्कूल से हुई है। उन्होंने यहां से कक्षा 8 तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद गोरखपुर का रुख किया। उन्होंने कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई जी एन नेशनल स्कूल गोरखपुर से की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ के श्री राम स्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस की डिग्री ली। वर्तमान समय में अच्छे पैकेज पर काम करने के बाद भी गिरीराज दिल्ली से एमबीए भी कर रहे हैं।

टीसीएस में हुआ कैम्पस प्लेसमेंट इसी कॉलेज से पढ़ाई करने के दौरान गिरीराज का प्लेसमेंट टीसीएस मे हो गया। यहीं से उनके नौकरी की शुरुआत हुई।
इंडियन ओवर सीज बैंक में भी कर चूके हैं काम टीसीएस में काम दौरान ही उन्हें चेन्नई में इंडियन ओवर सीज बैंक के साथ काम करने का मौका मिला। यहां उन्होंने पांच साल अपनी सेवा दी।
Success Story: कौन हैं ये 3 सगे भाई-बहन, जो एक साथ लगे सरकारी नौकरी, पिता ने कर्ज लेकर पढ़ाया
इंडियन पोस्टल बैंक में दे रहे अपनी सेवा
वर्तमान समय में गिरीराज भारतीय डाक के इंडियन पोस्टल बैंक में अपनी सेवा दे रहे हैं। यहां उन्हें 25 लाख रुपए का शानदार पैकेज मिला है। गिरीराज इसके आईटी सेक्शन से जुड़े है और बतौर चीफ मैनेजर काम कर रहे हैं।
नहीं था कोई गाइड करने वाला
गिरीराज बताते हैं कि इन दिनों महराजगंज शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा था। कोई अच्छा स्कूल भी नहीं था। मुझे पढ़ाई में अच्छे से गाइडेंस भी नहीं मिल सका।
करनी पड़ी कड़ी मेहनत
गिरीराज बताते हैं कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। आर्थिक अभाव का सामना भी करना पड़ा। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और प्रयास जारी रखा।
युवाओं से की यह अपील
गिरीराज युवाओं से अपील करते हुए कहते हैं कि विपरीत परिस्थितियों में भी कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। धैर्य के साथ कठिन परिश्रम ही सफलता का मूल है।












Click it and Unblock the Notifications