UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के इन हिस्सों में होगी कई दिनों तक बारिश, देखें पूरी डिटेल
Uttar Pradesh Rain Alert In Many Parts: उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश का क्रम बना हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को भी कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यह बारिश कई दिनों तक होगी।
आईएमडी के मुताबिक, यूपी के पूर्वी,पश्चिमी और अवध क्षेत्र में बारिश का क्रम बना रहेगा। यहां तीन से चार दिनों तक बारिश के आसार है। यूपी के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किए गए हैं।

बंगाल व झारखंड के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के यूपी की ओर खिसकने की वजह से शनिवार को प्रदेश के दक्षिणी और सेंट्रल यूपी के इलाकों में झमाझम बारिश के आसार हैं। शनिवार को उप्र के दक्षिणी हिस्सों सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली समेत विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश के संकेत हैं। मौसम विभाग की ओर से शनिवार के लिए बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, श्रावस्ती, बहराइच, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, पीलीभीत, सहारनपुर, शामली, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications