UP Weather Update: थमेगा हीटवेव गर्मी से मिलेगी राहत, उत्तर प्रदेश के इन जगहों पर आज होगी बारिश
Uttar Pradesh Weather Update News: मौसम का मिजाज बदलना शुरु हो गया है। लोगों को हीट वेव से राहत मिलने वाली है। आज यानी सोमवार को उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।
आईएमडी के मुताबिक,24 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 27 जून से लेकर 29 जून तक पूरे उत्तर प्रदेश में जोरदार बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया गया है। अब उत्तर प्रदेश रेड अलर्ट जोन से भी बाहर आ जाएगा।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज से मौसम सुहावना होने का पूर्वानुमान है। अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी.।जबकि 27 जून से लेकर 29 जून तक झमाझम बारिश का पूर्वानुमान है।
लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच,फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में आज मौसम का मिजाज अच्छा रहेगा। आकाश में बादल छाए रहेंगे। कही- कही बारिश होगी।












Click it and Unblock the Notifications