Indian Railway: पीलीभीत-शाही रेल खण्ड पर भारी वर्षा के कारण निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें

Railway News Update: रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मण्डल के पीलीभीत-शाही रेल खण्ड पर भारी वर्षा एवं बाढ़ के पानी से यातायात बाधित होने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया गया है।

निरस्तीकरण-
-15074/15076 टनकपुर-सिंगरौली/शक्तिनगर एक्सप्रेस 13 जुलाई, 2024 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
-15075/15073 सिंगरौली/शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस 14 जुलाई, 2024 से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।

train
शार्ट टर्मिनेशन-
-देहरादून से 14 जुलाई, 2024 से चलने वाली 15019 देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस टनकपुर के स्थान पर बरेली सिटी में यात्रा समाप्त करेगी।
शार्ट ओरिजिनेशन-
-टनकपुर से 13 जुलाई, 2024 से चलने वाली 15020 टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस टनकपुर के स्थान पर बरेली सिटी से चलायी जायेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे की दैनिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों में एक 12555/12556 (गोरखधाम एक्सप्रेस) जो गोरखपुर-बठिण्डा-गोरखपुर के बीच चलाई जाती है। इस ट्रेन का शुभारम्भ आज के ही दिन 12 जुलाई, 2003 को यानी आज से 21 वर्ष पूर्व हुआ था। 12 जुलाई, 2003 को पहली बार गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच द्वि-सप्ताहिक एक्सपे्रस के रूप में चलाई गई थी। अब यह ट्रेन गोरखपुर से बठिण्डा के लिए दैनिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप से चलाई जा रही है। गुरू गोरक्षनाथ की पवित्र नगरी से चलाई जा रही इस गाड़ी का नाम गोरखधाम एक्सप्रेस रखा गया।
जन आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए इसका मार्ग विस्तार कई चरणों में रोहतक, भिवानी तथा बठिण्डा जं. तक किया गया। रोहतक तक मार्ग विस्तार के साथ ही इस ट्रेन का संचलन द्वि-साप्ताहिक से दैनिक कर दिया गया। 14 जुलाई, 2022 से इसका मार्ग विस्तार कर बठिण्डा जं. तक किया गया। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा तथा पंजाब राज्यों को जोड़ती है। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा संचालित इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 कोच, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 एवं जेनरेटर सह लगेजयान के 01 कोच सहित कुल 22 अत्याधुनिक एल.एच.बी. कोच लगाये जाते है। अत्याधुनिक एल.एच.बी. कोच यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित, संरक्षित, सुखद एवं आरामदायक बनाती है। पूर्वोत्तर रेलवे की महत्वपूर्ण ट्रेन होने के कारण सेवाओं के गुणवत्ता निगरानी मुख्यालय गोरखपुर द्वारा किया जाता है। यह सुपरफास्ट टेªन गोरखपुर से बठिण्डा 1123 किमी. की यात्रा 19.50 घंटे में तय करती है।
ट्रेन की स्वच्छता को बनाये रखने के लिए आॅन-बोर्ड हाउसकीपिंग (ओ.बी.एच.एस.) स्टाफ नियमित रूप से तथा यात्रियों की मांग के अनुसार शौचालय एवं कोच की सफाई करते है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ट्रेन की नियमित रूप से स्कोर्ट किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+