UP News: गाजीपुर BJP कार्यकर्ता की मौत के बाद CM योगी आदित्यनाथ ने परिवार से की मुलाकात, SIT करेगी जांच

UP News: लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर गाजीपुर में पुलिस लाठीचार्ज में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के भाई और पिता से मुलाकात की। इस दौरान विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से कहा कि सरकार आपके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि घटना की निष्पक्ष जांच एसआईटी कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परिजनों से कहा कि सरकार उनकी हिफाजत के लिए हर संभव कदम उठा रही है। परिजन पहले ही आर्थिक सहायता लेने से इनकार कर चुके हैं।

up news lucknow ghazipur bjp worker siyaram upadhyay

घटना ने राजनीतिक और सामाजिक माहौल को भी तनावपूर्ण कर दिया है। सियाराम उपाध्याय की मौत के बाद से भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता और लोग आक्रोशित हैं। पुलिस कार्रवाई के तरीकों और प्रशासन के कदमों पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए गंभीर तथ्य

सियाराम उपाध्याय का शव बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे पोस्टमार्टम के लिए दो डॉक्टरों के पैनल को सौंपा गया। पोस्टमार्टम में करीब दो घंटे तक वीडियोग्राफी और निरीक्षण हुआ। रिपोर्ट में हृदय गति रुकने से मौत की पुष्टि की गई है, लेकिन सिर पर गंभीर चोट के निशान भी पाए गए।

इसके अलावा दाहिनी कोहनी व पीठ के नीचे दाहिनी तरफ और बाएं पैर में चोट के निशान मिले। पोस्टमार्टम पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिजन और स्थानीय लोग इस कार्रवाई के प्रति नाराज हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

लाठीचार्ज के दौरान लगी गंभीर चोटें

घटना के दिन यानी नौ सितंबर को कुछ लोग नोनहरा थाने पहुंचे और जनसमस्याओं के समाधान के लिए धरने पर बैठ गए थे। आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे बिजली बंद कर पुलिस ने धरने पर बैठे लोगों पर लाठीचार्ज किया। इस कार्रवाई में छह से अधिक लोग घायल हुए।

भाजपा कार्यकर्ता राजेश राय बागी का हाथ टूट गया जबकि घायल दिव्यांग सियाराम उपाध्याय की मौत हो गई। घटना के बाद एसपी डॉ. ईरज राजा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसओ समेत छह पुलिस कर्मियों को निलंबित और पांच को लाइन हाजिर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+