UP News: संपत्ति का ब्यौरा न देने वाले राज्य कर्मचारियों पर सीएम योगी ने की बड़ी करवाई, अगस्त माह का रोका वेतन
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन राज्यकर्मियों के अगस्त माह का वेतन रोक दिया हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। इसने उत्तर प्रदेश के लगभग 2.44 लाख कर्मचारी सम्मिलित हैं।
जानकारी के मुताबिक, मुख्य सचिव ने 31 अगस्त तक हर हाल में मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा देने के निर्देश दिया था। तय तिथि तक राज्य सरकार के 71 फीसदी कार्मिकों ने ही अपनी संपत्ति का खुलासा किया है।

शासन ने 31 अगस्त तक संपत्ति का ब्यौरा देने वालों को ही अगस्त माह का वेतन देने का निर्देश दिया था। प्रदेश में कुल 846640 राज्य कर्मी हैं। इनमें से 602075 ने ही मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया।
संपत्ति का ब्यौरा देने में टेक्सटाइल, सैनिक कल्याण, ऊर्जा, खेल, कृषि और महिला कल्याण विभाग के कर्मी सबसे आगे रहे। जबकि, शिक्षा विभाग के कर्मी अपनी संपत्ति को छिपाने में आगे हैं।
इस लिहाज से सबसे फिसड्डी बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास और राजस्व विभाग साबित हुए।












Click it and Unblock the Notifications