उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर सीएम योगी ने मंत्रियों को दिए यह खास निर्देश
CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। बीजेपी इस चुनाव में कोई कसर छोड़ना नहीं चाह रही है। लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में पार्टी की बैठक हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस बैठक में एक सीट की जिम्मेदारी तीन मंत्रियों को दी गई हैं। मुख्यमंत्री योगी ने सभी मंत्रियों को अपने प्रभारी क्षेत्र में जब तक चुनाव समाप्त न हो जाएं दो दिन-रात्रि विश्राम के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की तरफ से सभी प्रभारी मंत्रियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि हर एक ग्रुप को कार्यकर्ताओं के साथ बात करनी है और सबसे ज्यादा फोकस बूथ को मजबूत करने में करना है।

सपा विधायक के अयोग्य घोषित होने से सीसामऊ सीट रिक्त हुई है। जिन 9 सीटों पर उप चुनाव होने हैं, उनमें मिल्कीपुर, कटेहरी, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद सदर, मीरापुर, खैर और कुंदर की शामिल हैं।
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उपचुनाव को लेकर हम सभी को नई जिम्मेदारी दी गई है। बूथ स्तर पर विशेष काम करना है। बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत।












Click it and Unblock the Notifications