UP News: योगी सरकार आज से मनाएगी वन महोत्सव, वृक्षों के संरक्षण पर ऐसे रहेगा जोर
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सोमवार से पूरे प्रदेश में वन महोत्सव मनाएगी। इसके तहत कई कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रभातफेरी, नुक्कड़ नाटक समेत अनेक प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्कूली बच्चों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इसके तहत विद्यालयों में कई कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को वन संरक्षण के प्रति जागरुक किया जाएगा। निबंध,वाद-विवाद सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
वन महोत्सव के दौरान विरासत वृक्ष वाटिका के लिए प्रचार-प्रसार पर भी विभाग का जोर रहेगा। इसके साथ ही वेटलैंड्स के कैचमेंट में पौधरोपण, नदियों के संरक्षण व पुनरुद्धार के लिये नदी किनारे पौधरोपण, शहरी क्षेत्रों में भी पौधरोपण किया जाएगा। पहली से सात जुलाई तक प्रत्येक जनपदों में भी जनजागरूकता समेत वृहद स्तर पर अनेक कार्यक्रम होंगे। साथ ही केंद्र सरकार के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम भी लगाए जाएंगे।
सीएम योगी ने अपील की है कि सभी लोग अपने घरों में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। पौधों की देखभाल करें एंव उनका संरक्षण करें।
वन महोत्सव के अलावा योगी सरकार यूपी को हरा-भरा रखने के लिए इस वर्ष भी 35 करोड़ पौधरोपण करेगी। इसके लिए विभागों और मंडलों के लक्ष्य पहले ही निर्धारित किए जा चुके हैं। वन-पर्यावरण विभाग 14 करोड़ तो ग्राम्य विकास विभाग सूबे में लगाएगा 12.59 करोड़ पौधे लगाएगा। वहीं सर्वाधिक लक्ष्य लखनऊ मंडल (4 करोड़) को दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications