NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में मायावती ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'सख्त कदम उठाए जाए'

BSP Chief Mayavati Statement On NEET Paper Leak Matter: नीट पेपर लीक मामला इन दिनों सड़क से संसद तक चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीत बसपा प्रमुख मायावती का बयान भी सामने आया है। नीट पेपर लीक मामले सहित अन्य परीक्षाओं के सही ढ़ग से न होने पर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा है।

केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि छात्र कड़ी मेहनत कर परीक्षा में शामिल होते हैं। इसमें वर्षों की मेहनत होती है। परीक्षा देने के बाद जब पेपर लीक हो जाता है तो इन छात्राें की मेहनत पर पानी पड़ जाता है। सारी मेहनत व्यर्थ हो जाती है। आज जो भी परीक्षाएं हो रही हैं उनका पेपर ही लीक हो जा रहा है। जो न तो छात्र हित में है न ही देश हित में।

mayawati

इस पर सरकार को कठोर से कठोर कदम उठाना चाहिए। किसी भी कीमत पर पेपर लीक नहीं होना चाहिए। सकरार कोई भी कदम उठाए लेकिन इस पर रोक लगाना ही चाहिए। इसे लेकर अभिभावक,छात्र व छात्राएं सभी परेशान हैं। चितिंत हैं। इनका आक्रोश जायज है। आज परीक्षों की सुचिता से खिलवाड़ किया जा रहा है।

उन्होंने कहाकि कई राज्यों में परीक्षा का यही हाल है। ऐसे में सरकार को इसे गंभीरता से लेते हुए हर हाल में रोक लगाना चाहिए। इसके किसी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+