UP News: उत्तर प्रदेश उपचुनाव से पहले बीजेपी करने जा रही बड़ा मंथन, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
BJP News Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव में मन मुताबिक परिणाम न आने पर भाजपा चिंतित है। इसलिए उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में वह बेहतर परिणाम पाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पैनी नजर भी इस पर है। नई नीतियों और योजनाओं पर चर्चा करने के लिए रविवार को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय में बीजेपी समीक्षा बैठक करेगी। इसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जायेगी।
भारतीय जनता पार्टी अपनी इस बैठक में कुछ प्रस्ताव भी पास करेगी, इसमें राजनीतिक प्रस्ताव और आर्थिक प्रस्ताव शामिल हैं. इनके अलावा इस बार पार्टी पहली बार सोशल मीडिया पर विशेष अभियान चलाने का भी प्रस्ताव लेकर आ रही है।

इस बैठक में आगामी उपचुनाव से लेकर आने वाले विधानसभा चुनाव तक की योजना पर चर्चा होगी। पार्टी हर हाल में मजबूत स्थिति में रहना चाह रही है। इस बैठक मेंउत्तर प्रदेश के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, उत्तर प्रदेश से केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य , स्थाई सदस्य, लोकसभा और राज्यसभा के सांसद, विधायक और एमएलसी शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications