उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक इतने प्रतिशत पड़े वोट, देखें पूरी डिटेल
Uttar Prades Lok Sabha Election 2024: लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की आठ सीटों के लिए मतदान शुक्रवार सुबह से चल रहा है। कहीं वोटरों में उत्साह देखने को मिल रहा है तो कहीं वोटरों में निराशा है। इन सब के बीच 11 बजे तक उत्तर प्रदेश में प्रतिशत वोट पोल हो चुके हैं। सबसे ज्यादा वोट सहारनपुर में व सबसे कम मुजफ्फरनगर में पड़े हैं। आइए वोट प्रतिशत पर एक नजर डालते हैं-
11 बजे तक इन सीटों पर पड़े इतने वोट
इन सीटों पर हो रहा मतदान मुरादाबाद,पीलीभीत,कैराना,सहारनपुर,मुजफ्फरनगर,नगीना ,बिजनौर,रामपुर में सुबह सात बजे से मतदान चल रहा है। 11 बजे तक मुरादाबाद में 25% , पीलीभीत में 26.88% , कैराना में 25.89% , सहारनपुर में 29.5%, मुजफ्फरनगर में 24.30% , नगीना में26.43% , बिजनौर में25.54% , रामपुर में , प्रतिशत वोट पोल हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा एंव सबसे कम सीट पर वोट पड़े हैं।

सुबह 9:00 बजे तक कैराना में 9.02% मतदान,मुजफ्फरनगर में 12.1% मतदान,मुरादाबाद में 11.76% मतदान,पीलीभीत में 13.8% मतदान,रामपुर में 10.66% मतदान,नगीना में 13.6% मतदान,सहारनपुर में 16% मतदान हुआ था।
पहले चरण के इस चुनाव में 80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।इन सभी सीटों पर सुबह 7बजे से मतदान हो रहा है। इस चुनाव में 1.44 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे।जानकारी के मुताबिक 14,845 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 3,571 को क्रिटिकल माना जा रहा है। इनमें 50% मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था है। आठ लोकसभा क्षेत्रों में कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 7 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। सबसे अधिक 14 उम्मीदवार कैराना सीट से हैं, जबकि नगीना और रामपुर से सबसे कम 6-6 उम्मीदवार लड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications