UP के 75 जनपदों के 81 मतगणना केंद्रों पर होगी मतगणना, EVM में बंद हुआ 851 प्रत्याशियों का भविष्य
Uttar Pradesh News: प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने रविवार को मतगणना की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 एवं 4 विधानसभा क्षेत्रों में उपनिर्वचन की मतगणना 4 जून को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना प्रदेश के सभी 75 जनपदों के 81 मतगणना केंद्रों पर हो रही है।
मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। मतगणना स्थल की सुरक्षा त्रिस्तरीय होगी, जिसमें क्षेत्रीय पुलिस बल, राज्य पुलिस बल और सीएपीएफ की तैनाती की गई है। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 में कुल 851 प्रत्याशी (771 पुरुष एवं 80 महिला) चुनाव मैदान में हैं। सबसे अधिक 28 प्रत्याशी घोसी लोक सभा क्षेत्र में तथा सबसे कम 4 प्रत्याशी कैसरगंज लोक सभा क्षेत्र में हैं।

▪️मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगरा, मेरठ, आजमगढ, देवरिया, सीतापुर, कुशीनगर जनपदों में मतगणना 2-2 केंद्रों पर हो रही है। वहीं, 8 लोक सभा क्षेत्रों की मतगणना 3 जनपदों में, 37 लोक सभा क्षेत्रों की मतगणना 2 जनपदों में तथा 35 लोक सभा क्षेत्रों की मतगणना 1 जनपद में हो रही है। पोस्टल बैलेट की मतगणना आरओ मुख्यालय जनपद के मतगणना स्थल में होगी। मतगणना विधान सभा क्षेत्रवार होगी। इसके बाद लोक सभा क्षेत्र में समाविष्ट विधान सभा क्षेत्रों के परिणाम का योग कर लोक सभा क्षेत्र का परिणाम घोषित किया जाएगा। गाजियाबाद लोक सभा क्षेत्र में समाविष्ट साहिबाबाद विधान सभा क्षेत्र में मतदेय स्थल (1127) अधिक होने के कारण सबसे अधिक 41 राउंड में मतगणना संपन्न होगी।
▪️मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना हेतु 179 प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। 15 प्रेक्षकों को 1-1 विधान सभा क्षेत्र, 104 प्रेक्षकों को 2-2 विधान सभा क्षेत्र तथा 60 को 3-3 विधान सभा क्षेत्र आवंटित किए गए हैं। 80 लोक सभा क्षेत्रों की मतगणना 80 रिटर्निंग आफिसर तथा 1581 सहायक रिटर्निंग आफिसर द्वारा संपन्न कराई जाएगी। वहीं ददरौल, लखनऊ पूर्व, गैंसड़ी तथा दुद्धी विधानसभा उपनिर्वाचन की मतगणना 4 रिटर्निग आफिसर तथा 26 सहायक रिटर्निंग आ द्वारा संपन्न कराई जाएगी। समस्त मतगणना एवं सीलिंग की कार्यवाही सीसीटीवी की निगरानी में होगी। मतगणना सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है।












Click it and Unblock the Notifications