UP News: घाघरा नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर
Lakhimpur Khiri News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सोमवार सुबह घाघरा नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर हैं।जिस लड़की उर्वशी का जन्मदिन था उसकी भी डूबने से मौत हो गयी। तीन लोगों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, लखीमपुर के तेलियार गांव के रहने वाले सुबाेध श्रीवास्तव की बेटी उर्वशी का शनिवार को जन्मदिन था। सोमवार को लोगों ने घाघरा नदी के बोकरिहा घाट घूमने का प्रोग्राम बनाया। यहां नहाते समय दस साल का कान्हा पानी में डूबने लगा। इसी को बचाने के लिए परिवार के अन्य लोग उसकी तरफ बढ़े। सात लोग डूब गए। स्थानीय लोगों ने चीख पुकार सुन इन सभी को बचाने का प्रयास शुरु कर दिया। जिसमें तीन लोगों का बचा लिया गया। लेकिन चार लोगों की डूूबने से मौत हो गयी।

डाक्टरों ने सुशीला देवी उर्फ पच्चू, टिया उर्फ उर्वशी श्रीवास्तव, सत्यम श्रीवास्तव और कान्हा को मृत घोषित कर दिया। तीन को बचा लिया, लेकिन नैनी श्रीवास्तव की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। हादसे से पूरे गांव में मातम छाया है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।












Click it and Unblock the Notifications