IND vs SA Final: आईसीसी टी-20 विश्व कप फाइनल मैच को लेकर उत्तर प्रदेश में गजब का उत्साह

India vs South Africa Cricket: आईसीसी टी-20 विश्व कप फाइनल मैच शनिवार को भारत और अफ्रीका के बीच होना है। भारतीय टीम के फाइनल मैच में पहुंचने पर एक तरफ जहां पूरे देश में उत्साह का माहौल है वहीं उत्तर प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह और समर्पण देखने योग्य है। प्रयागराज,वाराणसी,गोरखपुर,लखनऊ,कानपुर सहित सभी जगहों पर भारत की जीत के लिए पूजा अर्चना की जा रही है। इसके साथ ही हवन भी किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ क्रिकेट प्रेमी अभी से जश्न में डूबे हैं।

प्रयागराज में क्रिकेट प्रेमियों ने देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। वहीं वाराणसी के गोदवलिया में लोगों ने हवन पूजन कर भारतीय टीम के लिए दुआ मांगी। कानपुर में भी युवा जगह -जगह क्रिकटरों की फोटो लिए पूजा अर्चना करते नजर आए।

WORLD CUP

गोरखपुर के गोलघर,सूरजकुंड,तारामंडल,पादरी बाजार,कूडाघाट सहित कई जगहों पर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला। भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी सुबह से भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। विष्णु मंदिर के बाहर भी क्रिकेट प्रेमी प्रार्थना करते नजर आए। गोरखपुर के पादरी बाजार के रहने वाले अमित कहते हैं कि फाइनल मैच को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। बहुत समय बाद भारतीय टीम फाइनल मैच में पहुंची है। मेरी ईश्वर से कामना है कि जीत अवश्य हो।

रायबरेली में भी क्रिकेट प्रेमियो का उत्साह देखने को मिला। स्टेशन रोड निवासी आलोक कहते हैं कि हम सभी ने मैच देखने को लेकर खास प्लान बनाया है। कई लोग इकठ्ठा होकर मैच देखगें। जीत का जश्न साथ में मनाएंगे।

बस्ती के रहने वाले कुणाल रंजन कहते हैं कि मेरी प्रार्थना है कि भारतीय टीम इस बार जरुर जीते और हम भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो। वहीं संतकबीर नगर के रहने वाले आशुतोष कहते हैं कि इस बार टीम इंडिया ने बहुत अच्छा खेला है। जीत इंडिया की ही होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+