Lok Sabha Chunav: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर साधा निशाना,कहा- 'ऐसे नेता पर टिप्पणी करना बेकार'
Acharya Pramod Krishnam And Rahul Gandhi News: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर साधा निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने कहा था कि ये उनकी न्याय यात्रा का समापन हैं अंत नहीं है, वो न्याय यात्रा करते रहेंगे।
इस पर कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि "पहले वो कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को न्याय दिलाएं।उनके बयानों पर टिप्पणी करना अब बेकार है। वह एक ऐसे नेता हैं जिन पर अब कोई टिप्पणी करना बेकार है।
उन्होंने कहा कि न्याय, संविधान, लोकतंत्र ये सभी बड़े पवित्र शब्द हैं। कांग्रेस के लोग जब ये शब्द कहते हैं तो कहते हुए उन्हें अपने अंतर्मन में झांकना चाहिए कि वास्तविक न्याय की जरुरत किसे है।

उन्होंने कहा कि गठबंधन के सारे दल और नेता एक दूसरे को उल्लू बना रहे हैं एक दूसरे की पीठ में छुरा घोंपने की तलाश में हैं। एक दूसरे को खत्म कर रहे हैं। सब मिलकर नरेंद्र मोदी को हराएंगे ये इनका इरादा नहीं ये एक दूसरे को ही खत्म करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications